चोरी की बाइक पर घूम रहा था युवक, पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चोरी की बाइक पर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा गया। युवक से जब बाइक के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। मिलान करने पर नाम भी अलग मिला।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:58 PM (IST)
चोरी की बाइक पर घूम रहा था युवक, पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र में चोरी की बाइक में घूम रहा था युवक।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र शहर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे एक युवक को काबू किया है। आरोपित से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार किया। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि मुख्य सिपाही निर्मल जीत सिंह मोहन नगर चौक पर मौजूद था। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकल पर सवार होकर पिपली की तरफ से आता दिखाई दिया। यातायात पुलिस के एसआइ श्याम सिंह ने उसे रोक कर चेकिंग के लिए मोटरसाइकिल के कागजात मांगे। युवक ने अपना नाम कैथल के ढांड निवासी मिठुन बताया। एसआइ ने मोटरसाइकिल का नंबर चालान मशीन में डालकर डिटेल चेक की तो उस नंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

एसआइ ने मोटरसाइकिल चेसी नंबर चालान मशीन से चेक किया तो उसका मालिक का नाम कैथल के दादा खेड़ा कौल का मिला। चालक मिठुन के खिलाफ शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया। इस संबंध में यातायात पुलिस कर्मचारी की ओर से शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित मिठुन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना पुलिस प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच मुख्य सिपाही कृष्ण पाल को सौंपी है। आरोपित को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी