यमुनानगर में प्‍लाटों का चल रहा था कोर्ट में केस, उसे बेचा, पीडि़तों का पैसा डूबा

यमुनानगर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया। जिन प्लाटों पर चल रहा था कोर्ट केस वे धोखे से बेच डाले। अब पीड़ित का पैसा डूबा। मुलाना थाना पुलिस ने गांव लखनौती निवासी विनय कुमार की शिकायत पर चार पर केस।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:30 PM (IST)
यमुनानगर में प्‍लाटों का चल रहा था कोर्ट में केस, उसे बेचा, पीडि़तों का पैसा डूबा
यमुनानगर में प्‍लाट बेचकर धोखाधड़ी की गई।

यमुनानगर, संवाद सहयोगी। जिन प्लाटों पर कोर्ट केस चल रहा था, उन्हें की धोखे से बेच डाला। पीड़ित की आंखे तब खुली जब इंतकाल की काॅपी को कोर्ट ने तोड़ दिया। यह धोखाधड़ी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव लखनौती निवासी विनय कुमार के साथ हुई है। पीड़ित ने दोनों प्लाटों की रकम 14.70 लाख रुपए पहले एडवांस दे चुका था। यहां तक रजिस्टर्ड करवाने के लिए पीड़ित 44 हजार 120 रुपए स्टांप पेपर भी खरीदे थे। पीड़ित ने जब आरोपितों से अपने पैसे मांगे तो वे आनाकानी करने लगे। परेशान होने के बाद मुलाना थाना पुलिस में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपित राम सिंह, बलबीर सिंह, धीर सिंह व राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

इस तरह से हुई धोखाधड़ी

पीड़ित विनय कुमार के मुताबिक उसे हरियाणा में सेटल हाेना था। करीब 10 वर्ष पहले दोसड़का में गांव थंबड़ निवासी राम सिंह उर्फ टिवंकल, मिल्क माजरा निवासी बलबीर सिंह व गांव सुबरी निवासी धीर सिंह के माध्यम से प्लाट देखते थे। जिन्होंने गांव सिरसगढ़ निवासी राकेश के प्लाट नंबर 14 व 15 दिखाए थे। इसपर राम सिंह उर्फ टिवंकल, बलबीर व धीर सिंह ने राकेश से मिलवाते समय नकदी 14,70,500 भी ले ली थी। तब उन्होंने बताया था कि यह प्लाट हर तरह से साफ हैं और कोई कोर्ट केस नहीं चल रहा।

इसके बाद 25 जुलाई 2013 को राजीव कुमार गुप्ता के पास बुलाकर रजिस्ट्री के कागजात तैयार करवाए। इसके बाद इन प्लाटों पर कब्जा भी ले लिया था। परंतु जब प्लाटों का इंतकाल कोर्ट में गया तो वहां से इसे तोड़ दिया गया। तब पता चला इन प्लांटो का कोर्ट केस चल रहा है। पीड़ित विनय कुमार के मुताबिक राकेश कुमार, राम सिह उर्फ टिवंकल, धीर सिंह व बलवीर ने कोर्ट केस होने बारे पड्यन्त्र के तहत प्लाट को बेचा है। पता चला है कि राकेश कुमार का आढ़ती के साथ पैसे का लेन देन था। जिसने धीर सिंह, टिवंकल, बलबीर के साथ सतपाल आढ़ती के साथ साज बाज होकर पिछली तारीख में ब्याना लिख दिया था। ऐसे में आरोपितों ने साजिश के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की है।

chat bot
आपका साथी