करोड़ों के स्टेडियम में सुविधाओं के मोहताज खिलाड़ी

बिहौली रोड स्थित भापरा स्टेडियम 1.18 करोड़ की लागत से पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ था। 2017 में सीएम मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया। करीब दो साल पहले पंचायती राज ने इसे नगर पालिका को हैंडओवर किया। नपा अधिकारी इससे पल्ला झाड़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:52 PM (IST)
करोड़ों के स्टेडियम में सुविधाओं के मोहताज खिलाड़ी
करोड़ों के स्टेडियम में सुविधाओं के मोहताज खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, समालखा : बिहौली रोड स्थित भापरा स्टेडियम 1.18 करोड़ की लागत से पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ था। 2017 में सीएम मनोहर लाल ने इसका उद्घाटन किया। करीब दो साल पहले पंचायती राज ने इसे नगर पालिका को हैंडओवर किया। नपा अधिकारी इससे पल्ला झाड़ रहे हैं। पालिका की अनदेखी से यह खस्ताहाल हो रहा है। नशेड़ी यहां मंडराते हैं। मैदान में उगी घास, पानी, रोशनी और शौचालय के अभाव, खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बनी है। असुविधा के कारण उनका मेडल जीतने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है।

खिलाड़ी संजय, हंसराज समालखा, ममता, ऋतु, माही, कशिश, हर्षित, ललित, आशीष, सत्यजीत, मोहित, रवि भापरा, अमन चुलकाना, लाला, आर्यन आदि ने बताया कि किवाना, समालखा, जौरासी, आटा, पावटी, करहंस, मच्छरौली, बिहोली के अलावा दर्जन के करीब गांवों के करीब दो सौ खिलाड़ी सुबह-शाम यहां अभ्यास करने आते हैं। दूसरे जिले व प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ उनका अभ्यास मैच भी होता है। टूटे दरवाजे सहित मूलभूत सुविधाओं के अभाव में सभी को परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सहित डीसी, एसडीएम और नपा सचिव को गत एक अक्टूबर को पत्र लिखा था। सीटीएम ने स्टेडियम का दौरा भी किया। एसडीएम ने व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात निकला। लड़कियों को परेशानी

लोगों ने बताया कि चेजिग रूम और खस्ताहाल शौचालय से लड़कियां परेशान हो रही है। शौचालय में लगी टोटियां, कमरे की खिड़कियां व गेट चोर उखाड़ कर ले गए हैं। देखरेख के अभाव में बाक्सिग रिग के मंच, नेट व वॉलीबाल के खंभे खराब होते जा रहे हैं। सबमर्सिबल बंद पड़ा है। खिलाड़ी पानी के लिए तरसते हैं। खेल विभाग से दो कोच की भी ड्यूटी लगी है।

chat bot
आपका साथी