लॉकडाउन की मार, हरियाणा में खिलाड़ियों को एक बार फिर घर से करनी पड़ सकती है प्रैक्टिस

हरियाणा में कोरोना के चलते एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया गयाहै। खेल गतिविधियों और प्राेजेक्टों पर असर पड़ सकता है। खेल विभाग पहले ही दस साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों को सेंटर आने से मना कर चुका है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 05:48 PM (IST)
लॉकडाउन की मार, हरियाणा में खिलाड़ियों को एक बार फिर घर से करनी पड़ सकती है प्रैक्टिस
खेल प्रोजेक्टों को पूरा करने पर भी असर पड़ेगा। निर्माण एजेंसी भी अभी संशय में है।

अंबाला, जेएनएन। एक साल के बाद फिर से प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति आ गई है। बीते साल जहां सारी खेल गतिविधियां ठप हो गईं थीं, वहीं अब एक बार फिर से खेल और खेल प्रोजेक्टों पर असर पड़ सकता है। हालांकि अभी स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हुए हैं, जबकि माना जा रहा है कि खेल व खिलाड़ियों पर इसका असर तो पड़ेगा। अब यह लॉकडाउन कितना लंबा चलता है, इस पर लोगों की भी नजर है। 

अंबाला कैंट के वार हीराेज़ मेमोरियल स्टेडियम में दो खेल प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आल वैदर स्वीमिंग पूल बनाया जा रहा है, वहीं पॉलीग्रास का फुटबाल मैदान व सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बन रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों प्रोजेक्टों की रफ्तार पर असर पड़ सकता है। हालांकि आने वाले कुछ महीनों में इनके कंपलीट होने की संभावनाएं हैं, जबकि निर्माण एजेंसी भी अभी निर्देशों का इंतजार कर रही है। दूसरी ओर कुछ दिनों पहले खेल विभाग ने निर्देश जारी कर दिए थे कि खेल सेंटर पर खिलाड़ी व कोच जहां मास्क में रहेंगे, वहीं दस साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी खेल सेंटर पर नहीं आएंगे।

और लंबे खिंच सकते हैं प्रोजेक्ट

अब लॉकडाउन की स्थिति बनने के बाद खेल विभाग भी निर्देशाें का इंतजार कर  रहा है। खिलाड़ी भी मान रहे हैं कि एक बार फिर से घर पर ही प्रैक्टिस करनी पड़ सकती है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर खेल प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जो अब और लंबा खिंच सकते हैं। इसका असर खेलों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अब इंतजार है कि सरकार आगे क्या दिशा निर्देश जारी करती है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी