पानीपत में खिलाडि़यों से जुड़ी खबर, ग्रुप में अभ्‍यास नहीं करना, कोरोना को इस तरह हराना है

पानीपत में बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला खेल अधिकारी राज यादव ने कोचों को दिए आदेश। अभी शारीरिक दूरी का ध्‍यान नहीं रखते। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नोटिस लगाया गया। हंगामया विरोध कियातो अभ्‍यास करने से रोका जा सकता है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 09:16 AM (IST)
पानीपत में खिलाडि़यों से जुड़ी खबर, ग्रुप में अभ्‍यास नहीं करना, कोरोना को इस तरह हराना है
कोरोना के बढ़ते केस के चलते खिलाडि़यों के लिए गाइडलाइन।

पानीपत, जेएनए। पानीपत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद शिवाजी स्टेडियम में सुबह-शाम 500 से ज्यादा लड़के व लड़कियां अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें से करीब 200 ऐसे युवक हैं, जो फौज की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाते हैं। ये युवक झुंड में दौड़ते हैं। इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा बना हुआ है। इसको लेकर खेल विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने सभी कोचों को आदेश दिए हैं कि वे खिलाड़ियों की शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। दो दिन बाद इस बारे में स्टेडियम में नोटिस भी चस्पां किया जाएगा।

युवकों को टोकते हैं तो मारपीट पर आमादा हो जाते हैं

स्टेडियम में फौज की भर्ती की तैयारी करने वाले युवक हंगामा करते हैं। कोच उन्हें टोकते हैं तो मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इससे खिलाड़ी भी भयभीत रहते हैं। इन युवकों को ऐसा करने से रोकने के लिए खेल विभाग के पास प्रबंध नहीं हैं। इससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है।

कोरोना से बचाव के लिए इंतजाम किए जाएंगे

जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि दो दिन बाद जिले के सभी कोचों की बैठक ली जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि खिलाड़ियों को ग्रुप में अभ्यास न कराया जाए। खिलाड़ियों की शारीरिक दूरी बनाए रखें। स्टेडियम में युवकों की द्वारा की गई  अव्यवस्था को रोकने के लिए एसपी को पत्र लिखा जाएगा। इसमें पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। कोरोना से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी