कोरोना महामारी में प्लाज्मा डोनेट करने वाले सम्मानित किए जाएंगे

कोरोना महामारी के इस संकट काल में हर कोई जरूरतमंद की सहायता करने के लिए हाथ बढ़ा रहा है। अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने 1.32 करोड़ रुपये इकट्ठा कर मरीजों के लिए ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर मंगवाए हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:45 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:45 AM (IST)
कोरोना महामारी में प्लाज्मा डोनेट करने वाले सम्मानित किए जाएंगे
इस संकट काल में हर कोई जरूरतमंद की

जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना महामारी के इस संकट काल में हर कोई जरूरतमंद की सहायता करने के लिए हाथ बढ़ा रहा है। अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने 1.32 करोड़ रुपये इकट्ठा कर मरीजों के लिए ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर मंगवाए हैं। एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने बताया कि निर्यातक बढ़-चढ़ कर सहयोग दे रहे हैं। लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी आगे हैं। पानीपत के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से आने वाले कोविड मरीजों को प्लाज्मा देकर उनकी जान बचाने का काम किया जा रहा है। प्लाज्मा डोनेट करने वाले होंगे सम्मानित पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जो लोग प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बीते दिनों में कमल कुमार, मिनी मल्होत्रा, जितेंद्र राणा, सुरेंद्र कुमार, रमा कालडा, नरेश कुमार, रोहित गर्ग ने प्लाज्मा डोनेट किया है। प्लाज्मा डोनेशन में मुनीष आर्य की टीम जुटी है प्ला•मा डोनेशन अभियान टीम में मुनीष आर्य, मुनीष जैन, सुनील सोनी, विनीत कड़वल, सुशील कत्याल, दीपेश रहेजा जुटे हैं। यह टीम विधायक प्रमोद विज ने गठित की है। विधायक ने बताया कि जब तक प्लाज्मा की मांग रहेगी, वे और उनकी टीम प्लाज्मा उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। टीम ने सात कोविड मरीजों को विभिन्न ब्लड ग्रुप के प्लाज्मा डोनेट करवाए हैं। इनको मिली प्लाज्मा की सुविधा - गांव बबैल से मूर्ति देवी अहलावत र¨वद्र अस्पताल में कोविड पेशेन्ट हैं। उन्हें प्ला•मा की दरकार थी। विधायक की टीम ने सेक्टर 13-17 निवासी बिजनेसमैन रोहित गर्ग से प्लाज्मा डोनेट करवाया। - दिल्ली निवासी तरुणा जुनेजा हैदराबादी अस्पताल में दाखिल हैं। उन्हें पहले भी प्लाज्मा की एक यूनिट दी गई थी। डॉक्टर ने एक और यूनिट की आवश्यकता बताई थी। सेक्टर 13-17 निवासी बिजनेसमेन राघव मल्होत्रा की पत्नी मिनी मल्होत्रा ने प्लाज्मा डोनेशन किया। - पचरंगा बाजार निवासी शकुंतला नागपाल र¨वद्र हस्पताल में कोविड पेशेंट हैं। उन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी। कंबल निर्माता सेक्टर 12 हुडा निवासी नरेश कुमार ने उन्हें प्लाज्मा डोनेट किया। - तहसील कैंप निवासी सीता देवी ने शोभित हस्पताल में कोविड पेशेंट है। उन्हें 0 प्लाज्मा की दरकार थी। रमा कालरा ने तुरंत प्लाज्मा डोनेट किया। - बहादुरगढ़ के रामचरण पानीपत के निजी अस्पताल में कोविड पेशेन्ट हैं। उन्हें 0 प्लाज्मा की आवश्यकता थी। टीम ने मॉडल टाउन निवासी सुरेंद्र कुमार को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। - चंद्रकांत लीखा दिल्ली पश्चिम विहार के निवासी हैं तथा प्राइवेट सेक्टर में जनरल मैनेजर के तौर पर कार्य करते हैं। वे हैदराबादी अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल हैं। उन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी। मुनीष आर्य ने फाइनेंस बिजनेस से जुड़े कमल से प्ला•ा्मा डोनेट करवाया। - रमाकांत झा हुडा सेक्टर 12 में परिवार सहित रहते हैं। वे कोविड पेशेंट हैं। उन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी। गांव अराईपुरा निवासी जितेंद्र राणा ने प्लाज्मा डोनेट किया।

chat bot
आपका साथी