पट्टीकल्याणा में पाइपलाइन की खोदाई शुरू

पट्टीकल्याणा के गोसाईं वाले जोहड़ के ओवरफ्लो पानी की निकासी के लिए ठेकेदार ने हल्दाना रोड पर खोदाई शुरू कर दी है। इसके बाद पाइप लाइन दबाई जाएगी। गंदे पानी को रजवाहे के पास पंचायती जमीन में छोड़ा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:30 AM (IST)
पट्टीकल्याणा में पाइपलाइन की खोदाई शुरू
पट्टीकल्याणा में पाइपलाइन की खोदाई शुरू

जागरण संवाददाता, समालखा : पट्टीकल्याणा के गोसाईं वाले जोहड़ के ओवरफ्लो पानी की निकासी के लिए ठेकेदार ने हल्दाना रोड पर खोदाई शुरू कर दी है। इसके बाद पाइप लाइन दबाई जाएगी। गंदे पानी को रजवाहे के पास पंचायती जमीन में छोड़ा जाएगा। अधिकारी ने ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा है। ग्रामीणों की ओर से सहयोग किया जा रहा है।

मुख्य गली और हल्दाना सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से स्थानीय करीब तीन दर्जन परिवारों के साथ गंभीर समस्या थी। उनका घरों से बाहर निकलना दूभर था। बच्चे और महिलाएं घरों में कैद रहती थी। बीमारी का खतरा बना था। बदबू से भी परेशान थे। मुख्य रास्ता होने से ग्रामीणों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही थी। सालों से समस्या होने से प्रशासन के प्रति रोष भी था। सांसद और संत निरंकारी के गोद लिए गांव होने से सभी उन्हें कोस रहे थे। काफी मशक्कत के बाद काम शुरू से अब लोगों में राहत की आस जगी है।

chat bot
आपका साथी