जर्मनी से आया फोन, मां-पिता के लिए मांगी ऑक्सीजन, तुरंत पहुंचाया सिलेंडर

जर्मनी से मनोज नाम के युवक का फोन विश्व मानव रूहानी के संस्थान के सदस्यों ने सिलेंरूर पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 02:22 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:22 AM (IST)
जर्मनी से आया फोन, मां-पिता के लिए मांगी ऑक्सीजन, तुरंत पहुंचाया सिलेंडर
जर्मनी से आया फोन, मां-पिता के लिए मांगी ऑक्सीजन, तुरंत पहुंचाया सिलेंडर

जागरण संवाददाता, पानीपत : जर्मनी से मनोज नाम के युवक का फोन विश्व मानव रूहानी के संस्थान के सदस्य सुरेंद्र आहुजा के पास आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह जर्मनी में फंसा हुआ है। उसके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव हैं और उनकी मदद करने वाला कोई नहीं, इसीलिए आप ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भिजवा दें। इसके बाद संस्थान के सदस्य युवक द्वारा दिए पते पर गए और वहां जाकर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भिजवाए गए। अब लोगों के लिए सामाजिक संगठन व धार्मिक संस्थान संजीवनी का काम कर रहे हैं। रोजाना सिलेंडर भरवाने के लिए 40 से 50 लोग आ रहे हैं।

विश्व मानव रूहानी टीम के इंचार्ज सुरेंद्र आहुजा ने बताया कि हमारे यहां 50 हाई प्रेशर ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक होता है। सभी ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को रेडक्रॉस द्वारा भरवाया जाता है। इसके लिए रूहानी की 50 लोगों की टीम लगी हुई हैं। हर दिन अलग-अलग ड्यूटी लगाई जाती है। शहर या कहीं से भी कोई जरूरतमंद आता है तो उसके कागजात लेकर उसे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। ताकि किसी जरूरतमंद की मदद की जा सके। फ्लो मीटर ऑक्सीजन भी दिए जा रहे निशुल्क

जो लोग ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भरवाने के लिए आते हैं और उनके पास फ्लो मीटर ऑक्सीजन नहीं होता तो जरूरतमंद को फ्री में दिया जाता है। मार्केट में फ्लो मीटर ऑक्सीजन 4 हजार रुपये में मिल रहा है। पहले एक हजार रुपये में आता था। अब फ्री में लोगों 20 से ज्यादा फ्लो मीटर बांट चुके हैं। पिछले पांच दिन में दिए इतने ऑक्सीजन गैस सिलेंडर

तिथि दिए इतने ऑक्सीजन सिलेंडर घर पहुंचाए

9 मई 13 -

10 मई 13 -

11 मई 15 -

12 मई 40 4

13 मई 25 3

नोट : यह आंकड़ा विश्व मानव रूहानी टीम द्वारा दिया गया है। रात को भी दे रहे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर

संयुक्त व्यापार मंडल समिति के सदस्य रात को भी ऑक्सीजन गैस सिलेंडर पहुंचाए जा रहे है। समिति के प्रधान राजेश सूरी व गुरुद्वारा रोड एसोसिएशन के प्रधान सुरेश बवेजा ने बताया कि एक पार्षद ने रात को फोन किया। उन्हें इमरजेंसी में सिलेंडर की जरूरत थी। उन्हें भी गैस से भरा सिलेंडर उपलब्ध कराया। इस समय एक-एक जान बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्काईलार्क मार्केट को करवाया सैनिटाइज

स्काईलार्क मार्केट के चेयरमैन राजीव मलिक ने स्काईलार्क रोड पर सैनिटाइज व फॉगिग करवाई गई। इस मौके पर चिकी भराड़ा, भारत कपूर मौजूद रहे। अंसल में पहुंचाया सिलेंडर

संयुक्त व्यापार मंडल के सदस्यों ने अंसल में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया। मंडल के मीडिया प्रभारी सुशील भराड़ा ने बताया कि अंसल परिवार में कोई सदस्य ऐसा नहीं था, जो ऑक्सीजन सिलेंडर आता। तब यश और सुमित शर्मा वहां गए। परिवार को सिलेंडर देकर आए।

chat bot
आपका साथी