विकास नगर से संदिग्ध हालात में लापता, दोस्त ने बताया अपहरण हुआ

विकास नगर से एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता हो गया। व्यक्ति के दोस्त ने स्वजनों को बताया कि गोहाना में किसी ने बंधक बना रखा है। वहां जाकर पता किया तो व्यक्ति नहीं मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:02 PM (IST)
विकास नगर से संदिग्ध हालात में लापता, दोस्त ने बताया अपहरण हुआ
विकास नगर से संदिग्ध हालात में लापता, दोस्त ने बताया अपहरण हुआ

जागरण संवाददाता, पानीपत : विकास नगर से एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता हो गया। व्यक्ति के दोस्त ने स्वजनों को बताया कि गोहाना में किसी ने बंधक बना रखा है। वहां जाकर पता किया तो व्यक्ति नहीं मिला।

विकास नगर की सरोज ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई विकास नगर निवासी 34 वर्षीय प्रेम पहले कालोनी के ही मोना नामक व्यक्ति के साथ अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। भाई मानसिक रूप से परेशान था और कई दिन घर से बाहर रह जाता था। 14 दिन पहले प्रेम घर से चला गया था। तभी मोना के पास गोहाना से एक व्यक्ति को फोन आया कि प्रेम को पंखे चोरी के शक में पकड़ा था। मोना ने फोन नंबर डिलीट कर दिया था। बाद में उन्होंने गोहाना पता किया तो उन लोगों ने प्रेम को छोड़ दिया था। उसके भाई की तलाश की जाए। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके प्रेम की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी