हरिसिंह कालोनी से व्यक्ति लापता, स्वजनों ने जबरन बाइक बिठाकर ले जाने का आरोप लगाया

हरिसिंह कालोनी से एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बेटे ने एक व्यक्ति पर बाइक से उनके पिता के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस लेनदेन का मामला बता रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:15 AM (IST)
हरिसिंह कालोनी से व्यक्ति लापता, स्वजनों ने जबरन बाइक बिठाकर ले जाने का आरोप लगाया
हरिसिंह कालोनी से व्यक्ति लापता, स्वजनों ने जबरन बाइक बिठाकर ले जाने का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरिसिंह कालोनी से एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता हो गया। बेटे ने एक व्यक्ति पर बाइक से उनके पिता के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस लेनदेन का मामला बता रही है।

हरिसिंह कालोनी के शुभम कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार को विजय नगर का राजेश उनके घर आया और पिता अशोक कुमार के साथ झगड़ा करने लगा। कहने लगा कि पैसे के लेनदेन का सारा हिसाब कर दूंगा। आरोपित जबरन उनके पिता को बाइक से ले गया। वह छत से नीचे आया तब तक आरोपित जा चुका था। कुछ देर बाद वह स्वजनों के साथ आरोपित के घर गया।

आरोपित ने बताया कि उनके पिता को जावा कालोनी में नेहरु पब्लिक स्कूल के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से उनके पिता का मोबाइल फोन बंद है। इस बारे में किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल का कहना है कि दोनों पक्षों में पैसों का लेनदेन हैं। प्रारंभिक जांच में अपहरण का मामला नहीं है। गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी