ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से मौत

जीटी रोड पर प्राइस कंबल फैक्ट्री के पास ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जींद के बुड्ढा खेड़ा गांव के कर्ण सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह प्राइस कंबल फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:36 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:36 AM (IST)
ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से मौत
ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से मौत

जागरण संवाददाता, पानीपत : जीटी रोड पर प्राइस कंबल फैक्ट्री के पास ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। जींद के बुड्ढा खेड़ा गांव के कर्ण सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह प्राइस कंबल फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। रविवार रात 10 बजे वह फैक्ट्री के गेट पर खड़ा था। तभी एक करीब 30 व्यक्ति ओवरब्रिज पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान समालखा की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपित चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने व्यक्ति के शव को शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास की कालोनियों में भी लोगों से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी