हरियाणा में अब दी जाएगी पशुओं की योजनाओं की जानकारी, बीमारियों से बचाने के लिए करेंगे जागरूक

हरियाणा में पशुपालन विभाग योजनाओं व पशुओं में आने वाली बीमारियों के प्रति कैंप लगा कर पशुपालकों को करेगा जागरूक। 57 लाख रुपये कैंपों पर किए जाएंगे खर्च एक जिले में विभाग ने 11 से 13 कैंप किए निर्धारित।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:47 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:47 AM (IST)
हरियाणा में अब दी जाएगी पशुओं की योजनाओं की जानकारी, बीमारियों से बचाने के लिए करेंगे जागरूक
पशुपालन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलेगा।

कैथल, जागरण संवाददाता। पशुपालकों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेशभर में पशुपालन विभाग योजनाओं व पशुओं में आने वाली बीमारियों के प्रति सचेेत करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पशुपालकों को अगस्त महीने में कैंप लगाकर जागरूक करेगा। हर जिले में 11 से 13 के करीब जागरूकता कैंप लगाएं जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से पशुपालकों को उन्नत विधियां अपनाकर आय बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पशुपालक विभाग के डाक्टर देंगे। पशुओं में होने वाली बीमारियों व उनके निदान के उपाय बताए जाएंगे। पशुपालकों विभाग की भेड़-बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, डेयरी स्कीम सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। टीकाकरण के फायदों को भी पशुपालकों से अवगत करवाया जाएगा।

इन बीमारियों के राेकथाम के बताएं जाएंगे उपाय

कैंपों के माध्यम से पशुओं में आने वाला थनैल रोग, मुंहखुर, गलघोटू, खून पेशाब, एलर्जी, बुखार, चमड़ी की बीमारी को रोकने के लिए उपाय बताएं जाएंगे। प्रदेश भर में 71 लाख 26 हजार 497 पशु है।

इन जिलों में लगेंगे कैंप

अंबाला, भिवानी, पलवल, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, नारनौल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत व सिरसा जिले में विभाग की तरफ से दो लाख 60 हजार रुपये खर्च कर 13- 13 कैंप लगाए जाएंगे। मेवात, युमनानगर, चरखीदादरी व पलवल में दो लाख 55 हजार रुपये खर्च होंगे।

अगस्त में लगाए जाएंगे कैंप: डा. मंगल सिंह

जागरूक कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए उच्चधिकारियों की तरफ से निर्देश आ गए है। इसमें पशुपालकों को विभिन्न गांव में जाकर जागरूक किया जाएगा। इसमें विभाग के एसडीओ, वेटनरी सर्जन व वीएलडीए डाक्टर जागरूक करेंगे।

मंगल सिंह, पशुपालन उपनिदेशक कैथल

chat bot
आपका साथी