यमुनानगर के पीलिंग फैक्ट्री संचालक लापता, फतेहपुर नहर पुल किनारे मिली एक्टिवा

यमुनानगर के पीलिंग फैक्ट्री संचालक लापता हो गए हैं। उनकी एक्टिवा फतेहपुर पुल के पास नहर किनारे एक्टिवा खड़ी मिली। इसकी सूचना मिलते ही यमुनानगर के फैक्‍ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस नहर में डूबने की आशंका जाहिर कर रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 02:55 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:55 PM (IST)
यमुनानगर के पीलिंग फैक्ट्री संचालक लापता, फतेहपुर नहर पुल किनारे मिली एक्टिवा
पीलिंग फैक्ट्री संचालक अश्विनी कुमार लापता हैं।

यमुनानगर, जेएनएन। पीलिंग फैक्ट्री संचालक 39 वर्षीय अश्विनी कुमार लापता हो गया। स्वजनों के काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वीरवार की सुबह अश्विनी की एक्टिवा फतेहपुर नहर पुल के पास मिली। उसके नहर में डूबने की आशंका में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक कोई पता नहीं लग सका है।

जठलाना निवासी अश्विनी कुमार ने पांसरा में लालछप्पर निवासी पवन के साथ मिलकर पिलिंग फैक्ट्री किराये पर ली हुई है। नौ जून की सुबह करीब छह बजे वह फैक्ट्री में गए थे। इसके बाद पेमेंट लेने के लिए निकल गए। फिर वापस नहीं लौटे। जिस पर पवन ने अश्विनी के भाई राजेंद्र कुमार को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुबह अश्विनी पेमेंट लेने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। फोन भी नहीं उठा रहा है।

स्वजनों ने भी उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। अश्विनी के पास एक बेटा व बेटी है। स्वजनों के मुताबिक, परिवार में किसी तरह का कोई तनाव नहीं था। कोई ऐसी परेशानी की बात भी सामने नहीं आई। बताया जा रहा है कि पीलिंग फैक्ट्री के अलावा अश्विनी कुमार फाइनेंस का भी कार्य करते हैं।

सुबह एक्टिवा मिली नहर किनारे

वीरवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फतेहपुर नहर पुल पर नया गांव के पास लावारिस एक्टिवा खड़ी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की, तो पता लगा कि यह एक्टिवा अश्विनी की है, लेकिन वह कही भी नजर नहीं आया। उसकी काफी तलाश की गई। स्वजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को ऐसी भी आशंका है कि शायद वह नहर में न कूद गया हो। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लापता अश्विनी की एक्टिवा मिल गई है। नहर में भी गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। अभी तक कोई पता नहीं लग सका है।

chat bot
आपका साथी