भाभी के दूसरे पति की चाकू से गोदकर हत्या का आरोपित पंकज गिरफ्तार, चाकू व बाइक बरामद

भाभी के दूसरे पति की हत्या के आरोपित आर्य नगर के पंकज को सेक्टर 13-17 थाना पुलिस सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। आरोपित को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:26 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:26 AM (IST)
भाभी के दूसरे पति की चाकू से गोदकर हत्या का आरोपित पंकज गिरफ्तार, चाकू व बाइक बरामद
भाभी के दूसरे पति की चाकू से गोदकर हत्या का आरोपित पंकज गिरफ्तार, चाकू व बाइक बरामद

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाभी के दूसरे पति की हत्या के आरोपित आर्य नगर के पंकज को सेक्टर 13-17 थाना पुलिस सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। आरोपित को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीत ने बताया कि आरोपित पंकज ने पूछताछ में कुबूल किया कि हत्या की साजिश में उसकी मां उषा भी शामिल थी। शनिवार को उषा को भी गिरफ्तार कर लिया। पंकज की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू व बाइक बरामद की। आरोपित मां-बेटे को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

बता दें कि माडल टाउन में किराये पर रहने वाले प्रीति ने पुलिस को शिकायत दी कि पहले उसकी शादी धूप सिंह नगर के अंकित के साथ हुई थी। दोनों की तीन साल की बेटी है। अनबन होने पर उसने अंकित से तलाक ले लिया था। इसके बाद उसने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांधी कालोनी के अंजिल उर्फ सोनू हाल पता माडल टाउन से छह महीने पहले शादी की थी। 16 नवंबर 2020 को वह तीन साल की बेटी निशा व पति अंजिल के साथ सेक्टर 13-17 में अपने परिचित के घर जा रहे थे। अंसल के गेट नंबर-1 के पास पति अंकित, छोटे भाई पंकज और दोस्त उस्मान के साथ एक बाइक से आया। तीनों ने यह कहकर अंजिल पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए कि शादी का मजा चखाते हैं।

आरोपितों ने उस पर व बेटी पर भी चाकू से हमला किया। राहगीरों को आता देख आरोपित फरार हो गए। घायल अंजिल को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज खानपुर रेफर कर दिया। बाद में अंजिल की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। वारदात के एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपित अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चार दिन बाद आरोपितों ने गंगोह में भी युवक को मारी थी गोली

इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि अंजिल की हत्या के बाद 20 नवंबर को आरोपित अंकित, पंकज और उस्मान ने सहारनपुर के गंगोह में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपित उस्मान सहारनपुर जेल में बंद था। चार महीने पहले उस्मान से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की और जेल भेज दिया था। उप्र पुलिस ने आरोपित पंकज पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जून में आरोपित आर्य नगर के पंकज को उप्र पुलिस ने गिरफ्तार कर सहारनपुर जेल भेज दिया था।

chat bot
आपका साथी