पानीपत के पहलवानों ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छह पदक जीते

जिले के पांच पहलवानों ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छह पदक जीते। तहसील कैंप के नितेश सिवाच ने 97 किलोग्राम में इसराना की राधिका का 62 किलोग्राम में और निशा ने स्वर्ण पदक जीते।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:00 PM (IST)
पानीपत के पहलवानों ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छह पदक जीते
पानीपत के पहलवानों ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छह पदक जीते

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले के पांच पहलवानों ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छह पदक जीते। तहसील कैंप के नितेश सिवाच ने 97 किलोग्राम में, इसराना की राधिका का 62 किलोग्राम में और निशा ने स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह से ललित ने ग्रीको में कांस्य और आदियाना गांव के सुमित दहिया ने 55 किलोग्राम में फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। जिला कुश्ती संघ के प्रधान कर्ण सिंह पूनिया ने विजेता पहलवानों को बधाई दी। नितेश सिवाच ने बताया कि उनकी नेशनल प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी है। उम्मीद पदक जीतने की है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए और कड़ा अभ्यास करें।

chat bot
आपका साथी