महाकुंभ को लेकर तैयार पानीपत रोडवेज डिपो, हरिद्वार के लिए जानिए कितने बजे बसें

हरिद्वार महाकुंभ शुरू होने वाला है। ऐसे में पानीपत रोडवेज डिपो ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अब पानीपत रोडवेज डिपो से बसों की संख्‍या निर्धारित करने के साथ समय की भी घोषणा कर दी गई है। जानिए कितने बजे बस उपलब्‍ध रहेगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:04 PM (IST)
महाकुंभ को लेकर तैयार पानीपत रोडवेज डिपो, हरिद्वार के लिए जानिए कितने बजे बसें
पानीपत से हरिद्वार के लिए रोडवेज बसें।

पानीपत, जेएनएन। हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर पानीपत रोडवेज डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है।  डिपो की रोडवेज बसें रोजाना की तरह ही हरिद्वार रूट पर फेरे लगा रही हैं। जीएम विकास नरवाल ने बताया कि यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है, तो रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं। इसके लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पानीपत डिपो की 9 रोडवेज बसें हरिद्वार रूट पर फेरे लगा रही है। इनमें औसतन एक हजार के करीब यात्री पानीपत से हरिद्वार और हरिद्वार से पानीपत के लिए सफर करते है। पानीपत डिपो से सुबह 5:40 बजे हरिद्वार रूट के लिए पहली बस निकलती है। फिर हरिद्वार के लिए बसों की रवानगी का सिलसिला 4 बजे तक चलता है। इसके अलावा पानीपत डिपो से अन्य डिपूओं की रोडवेज बसें भी हरिद्वार के लिए रवाना होती है।

ये है हरिद्वार जाने वाली बसों का टाइम टेबल

बस                 रवानगी का समय

पहली                सुबह 5:40 बजे

दूसरी                 सुबह 7:20 बजे

तीसरी               सुबह 9:20 बजे

चौथी                सुबह 10:40 बजे

पांचवी              सुबह 11:50 बजे

छठी                 दोपहर 12:50 बजे

सातवीं              दोपहर 2:00 बजे

आठवीं              दोपहर 3:00 बजे

नौवी                 शाम 4:00 बजे

दो बसें अक्सर हो जाती हैं कैंसिल

इन बसों के अलावा सुबह 5:10 बजे और शाम 5 बजे भी पानीपत डिपो की रोडवेज बसों का हरिद्वार जाने का टाइम होता है। लेकिन अक्सर सवारियां नहीं होने या कम होने के कारण स्थानीय डिपो अधिकारी इन बसों को रद कर देते है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्री मिलेंगे तो इन बसों का निरंतर संचालन किया जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्‍बा, हर कोई कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा

chat bot
आपका साथी