आयुषी जैन टापर सीए, सात महीने तक फोन बंद रखा

इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया ने परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। पानीपत में आयुषी जैन टापर बनीं। उन्होंने दोनों ग्रुप में 489 अंक हासिल किए। टाप-5 में दो बेटियां और तीन बेटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:58 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:58 AM (IST)
आयुषी जैन टापर सीए, सात महीने तक फोन बंद रखा
आयुषी जैन टापर सीए, सात महीने तक फोन बंद रखा

जागरण संवाददाता, पानीपत : इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया ने परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। पानीपत में आयुषी जैन टापर बनीं। उन्होंने दोनों ग्रुप में 489 अंक हासिल किए। टाप-5 में दो बेटियां और तीन बेटे हैं।

बिशन स्वरूप कालोनी की रहने वाली आयुषी जैन ने पहले ही प्रयास में परीक्षा को पास कर लिया। जुलाई महीने में आठ पेपर दिए। दोनों ग्रुप में न केवल पास हुईं, बल्कि टापर भी बन गईं। आयुषी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि सीए बनने को लेकर एक अलग ही जुनून था। जनवरी महीने से ही उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। पिता सुरेंद्र जैन का टेक्सटाइल का कारोबार है, भाई अनंत जैन उन्हीं के साथ हाथ बंटाता है। मां सुदेश गृहिणी हैं। संयुक्त परिवार में चाचा-चाची भी हैं। आयुषी का कहना है कि उन्हें उनके पिता ने सीए बनने के लिए प्रेरित किया। 12वीं एसडीवीएम में करते हुए ही पापा को लगता था कि वह सीए बन सकती है। उसे भी लगा कि वह सीए बन सकत है। परीक्षा जब नजदीक थी, तब तो आठ से दस घंटे तक पढ़ाई की। हालांकि तनाव से मुक्त रहने के लिए योग किया, सुबह दौड़ लगाती। वह कहना चाहती है कि अगर सफलता हासिल करनी है तो लक्ष्य बना लेना चाहिए। फिर पूरी मेहनत करें। वाट्सएप, फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया से दूर रहें।

दूसरे पर वैभव और तीसरे पर अभिषेक

दूसरे स्थान पर रहे हैं वैभव, जिन्होंने 481 अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर रहे अभिषेक, जिन्होंने 478 अंक हासिल किए। वैभव जींद के सफीदों की अनाजमंडी के पास रहते हैं। अभिषेक भी जींद के सफीदों में रहने वाले हैं। पानीपत के इंस्टीट्यूट से इन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था। 469 अंक लेकर अनुभा चौथे और 455 अंक लेकर प्रदीप पांचवें स्थान पर रहे। परीक्षा एक नजर

1- दोनों ग्रुप में 58 परीक्षार्थी बैठे

2- कुल 12 ने दोनों ग्रुप की परीक्षा पास की

3- पहले ग्रुप में 96 ने परीक्षा दी

4- इनमें से 27 पास हुए

5- दूसरे ग्रुप में 60 ने परीक्षा दी

6- इनमें से 15 पास हुए

7- कुल 214 में से 63 ने परीक्षा पास की

chat bot
आपका साथी