सियाराम गुप्ता से पांच करोड़ मांगने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

धागा कारोबारी सियाराम गुप्ता से पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोपित ब्रह्मानंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिलबाग को पकड़ा गया था। आरोप है कि इन दोनों चाचा-भतीजा ने सियाराम गुप्ता को ब्लैकमेल करते हुए पांच करोड़ मांगे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:09 PM (IST)
सियाराम गुप्ता से पांच करोड़ मांगने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार
सियाराम गुप्ता से पांच करोड़ मांगने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

संस, इसराना : धागा कारोबारी सियाराम गुप्ता से पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोपित ब्रह्मानंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिलबाग को पकड़ा गया था। आरोप है कि इन दोनों चाचा-भतीजा ने सियाराम गुप्ता को ब्लैकमेल करते हुए पांच करोड़ मांगे थे। शिकायत वापस लेने और जमीन बेचने के बदले ये रकम लेनी थी। सियाराम गुप्ता ने इनकी रिकार्डिंग कर ली थी। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने ब्रह्मानंद का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डाहर के पास सियाराम गुप्ता की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री के साथ ही सियाराम गुप्ता ने जगह खरीदी है। इस जमीन के पास चाचा-भतीजा की कुछ जमीन है। आरोप है कि इन्होंने इस जमीन को जबरन ज्यादा कीमत में बेचने का दबाव बनाया। गुप्ता ने इससे इन्कार कर दिया। गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि इन दोनों ने कई विभागों में शिकायत कर दी। विभागीय जांच में उन्होंने सभी अधिकारियों को दस्तावेज दिखा दिए। अब शिकायत वापस लेने के लिए दोनों ब्लैकमेल कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी