पूर्व सरपंच व रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर हमला कर लूटपाट करने के पांच आरोपित गिरफ्तार

शाहपुर के पूर्व सरपंच और पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी जसमेर पर हमला कर लूटपाट करने के पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:48 AM (IST)
पूर्व सरपंच व रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर हमला कर लूटपाट करने के पांच आरोपित गिरफ्तार
पूर्व सरपंच व रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर हमला कर लूटपाट करने के पांच आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, इसराना : शाहपुर के पूर्व सरपंच और पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी जसमेर पर हमला कर लूटपाट करने के पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान शराब ठेकेदार सोनीपत के बरौदा गांव के रविद्र, जोली गांव के कुलदीप व मनीष, नैना ततारपुर के प्रदीप और उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के हमायूपुर के अरुण के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से लूट के तीन हजार रुपये, डंडे और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी बरामद की। पांचों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।

इसराना थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शाहपुर गांव के पूर्व सरपंच जसमेर ने पुलिस को शिकायत दी कि वह रिटायर हो चुके हैं, उनकी पत्नी हरियाणा पुलिस में है। गांव के बाहर उन्होंने दिपांशी होटल बनाया हुआ है। इसे उन्होंने गांव के ही बलबीर को किराये पर दिया हुआ है। इन दिनों होटल के पास ही कुछ कमरे बनवा रहे हैं, जिन्हें किराये पर देना है।

उन्होंने बताया कि 8 जून की शाम होटल पर आए थे। उसी दौरान बोलेरो पर छह से सात बदमाश आए। इन्होंने पिस्तौल तान दी। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके गले से साढ़े तीन तोले की चेन, हजारों रुपये लूट लिए। बदमाशों के फरार होने के बाद उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। आरोपितों में एक रविद्र था, जो सोनीपत के बरौदा का है। शराब का ठेका चलाता है। इसराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी