बतरा कालोनी के सामने नहर में नहाते समय किशोर डूबा

बतरा कालोनी के सामने रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में नहा रहा किशोर पानी में बह गया। किशोर तीन बहनों को इकलौता भाई है। दोस्तों ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:38 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:38 AM (IST)
बतरा कालोनी के सामने नहर में नहाते समय किशोर डूबा
बतरा कालोनी के सामने नहर में नहाते समय किशोर डूबा

जागरण संवाददाता, पानीपत : बतरा कालोनी के सामने रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में नहा रहा किशोर पानी में बह गया। किशोर तीन बहनों को इकलौता भाई है। दोस्तों ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से किशोरी की नहर में तलाश करा रही है।

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के खिदौड़ा गांव के राजिद्र ने बताया कि वह 1999 से परिवार सहित पानीपत में रहता है। फिलहाल वह कुलदीप नगर में केंदी वाली गली में रहता है और फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसका इकलौते बेटे 16 वर्षीय बेटा अभिषेक सातवीं कक्षा में पढ़ता था। अभिषेक एक महीना से हर रोज सुबह दौड़ लगाने जाता था। रविवार को सुबह छह बजे अभिषेक दोस्तों के साथ दौड़ लगाने दिल्ली पैरलल नहर पर गया था। बतरा कालोनी के सामने अभिषेक नहर में नहा रहा था और पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्त छोटे होने के कारण बेटे को बाहर नहीं निकाल पाए। दोस्त घर पहुंचे और उन्हें हादसे की जानकारी दी। बेटे के कपड़े नहर के पास रेलवे लाइन पर मिले। पुलिस को सूचना दी गई। राजिद्र का कहना है कि पुलिस ने कुछ देर तक तलाश कराई की और फिर उन्हें कहा कि खूबडू के पास जाकर ढूंढ लो। पुराना औद्योगिक पुलिस ने मामला दर्ज करके किशोर की तलाश शुरू कर दी है। देवी मां की मन्नत से पैदा हुआ था अभिषेक

राजिद्र ने बताया कि उसकी बेटी काजल, निशु और ज्योति है। पत्नी ममतेश और उसने देवी मां से मन्नत मांगी थी। इसके बाद अभिषेक का जन्म हुआ था। इच्छा थी कि बेटा पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी लगे। उसका सपना टूट गया है। पत्नी ममतेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी