पानीपत नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, किले के पास गंदगी से जूूझ रहे लोग

पानीपत नगर निगम की कार्यप्रणाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। किले के पास से कचरा ड्रम हटा दिया। अब आसपास गंदगी फैल रही है। किला पार्क थाना व बिजली निगम कार्यालय स्थित कूड़ा-कर्कट फैलने से बढ़ी परेशानी। लोगों ने बड़े ड्रम रखवाने की मांग।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:16 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:16 AM (IST)
पानीपत नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल, किले के पास गंदगी से जूूझ रहे लोग
किले के पास काफी गंदगी फैली है।

पानीपत, जागरण संवाददाता। लाकडाउन के समय से किले पास से डंपिंग पाइंट से बड़ा कचरा ड्रम हटाया गया था। स्थिति सामान्य होने के तीन माह बाद भी ड्रम नहीं रखा जा सका। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में किला एरिया पाश क्षेत्र में आता है। यहां किला पार्क, थाना व बिजली निगम का कार्यालय है। जहां सबसे अधिक पब्लिक का आना-जाना रहता है। यहां कूड़ा-कर्कट इतना फैला हुआ है कि यहां से गुजरने के लिए भी लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा।

बदबू फैलने लगी है

किले पास रहने वाले लोगों ने बताया कि पार्क में सुबह-शाम को सैर करने के लिए जाते हैं। यहां बदबू इतनी फैली हुई है कि यहां से निकलना काफी मुश्किल कार्य है। आसपास के लोगों ने कई बार निगम के अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। अब गंदगी इतनी फैल चुकी है कि बिजली में बिल भरने आने वाले लोगों व कर्मचारियों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। कई बार तेज हवा के कारण कार्यालय में भी कूड़ा-कर्कट उड़कर आ जाता हैं। इससे भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

बारिश के समय होती है सबसे ज्यादा परेशानी

बारिश के समय तो कूड़ा-कर्कट सड़क पर बूरी तरह बिखर जाता है। इससे गंदगी इतनी फैल जाती है कि आसपास के घरों के अंदर तक बदबू आती है। इससे स्थानीय लोगों को जीना दुभर हो चुका है। लोगों से नगर निगम से जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

डिस्पोजल रखना चाहिए

स्थानीय निवासी सुशील भराड़ा ने जागरण से बातचीत में कहा कि किले के पास कूड़ा-कर्कट के लिए डिस्पोजल नहीं होने के कारण गंदगी फैली हुई है। इसीलिए यहां ड्रम रखवाना चाहिए। गंदगी इतनी फैल चुकी है कि यहां आसपास बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

जल्द रखवाया जाएगा डिस्पोजल

जेबीएम कंपनी के मैनेजर अत्येंद्र सिंह ने कहा कि किले पास कूड़े के लिए ड्रम जल्द रखवाया जाएगा। इस तरह की समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को तुरंत काम करने के निर्देश दिए हैं।

फोटो संख्या। किले के पास बिना डिस्पोजल के बिखरा पड़ा कूड़ा-कर्कट।

chat bot
आपका साथी