नगर निगम कर्मचारियों ने फिर दी हड़ताल की धमकी

पूर्व आयुक्त डा. मनोज के समय में अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल करने वाले कर्मचारियों ने अब नवनियुक्त आयुक्त वत्सल वशिष्ठ को समस्याओं को तीन मई तक समाधान करने के लिए चेतावनी पत्र दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:42 PM (IST)
नगर निगम कर्मचारियों ने फिर दी हड़ताल की धमकी
नगर निगम कर्मचारियों ने फिर दी हड़ताल की धमकी

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम के कर्मचारियों को अब नए आयुक्त की कार्यशैली भी पसंद नहीं आई है। पूर्व आयुक्त डा. मनोज के समय में अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल करने वाले कर्मचारियों ने अब नवनियुक्त आयुक्त वत्सल वशिष्ठ को समस्याओं को तीन मई तक समाधान करने के लिए चेतावनी पत्र दिया है। उनकी मांगें स्वीकृत नहीं हुई तो तीन मई के बाद कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल करेंगे।

निगम आयुक्त को लिखे पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि अपने बच्चों की शादी के लिए जीपीएफ खाते से पैसा लेना होता है, लेकिन आयुक्त कार्यालय में डाक नहीं निकालते। अपनी कार में प्रार्थना पत्रों को रखकर सवारी कराते रहते हैं। आउटसोर्स के कर्मचारी दो माह से वेतन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पे रोल पर लगे बिजली कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने कहा कि शहर की आबादी के हिसाब से 400 लोगों पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त होना चाहिए। 16 मई की हड़ताल के बाद हटाए गए 280 कर्मचारियों को पे रोल पर लिया जाना चाहिए। आयुक्त के आने के बाद ही कर्मचारियों के वेतन एवं जीपीएफ की परेशानी बढ़ गई है। कृष्ण बागड़ी, सुभाष चांडलिया, संजय, चरण सिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र, बलदेव ने चिट्ठी लिखी है।

सात स्कूलों को भेजा नोटिस

संस, सनौली : प्रदेश सरकार ने पहली से आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद कई स्कूल खुल रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बापौली खंड के सात स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। कोविड-19 की गाइडलाइन की अवहेलना करते हुए स्कूल खोले जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानी राम कौशिक ने बताया कि निजी स्कूलों को नोटिस दिया है। जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी