जानिये, आज 23 जनवरी को शहर में क्या कार्यक्रम, सात घंटे तक लगेंगे बिजली कट
पानीपत शहर में होने वाले कार्यक्रमों की पूरी जानकारी इस खबर में आपको मिल जाएगी। शहर भर में 23 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम उनके स्थल और समय तक की जानकारी उपलब्ध है। शिविर से लेकर धरना प्रदर्शन तक का जानिए शेड्यूल।
पानीपत, जेएनएन। उपभोक्ताओं को कटों की मार से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली निगम का मेंटीनेंस अभियान जारी है। हर रोज कहीं न कहीं मेंटीनेंस का काम हो रहा है। 23 जनवरी शनिवार को भी पानीपत सर्कल में कई सब स्टेशन से जुड़े फीडरों पर मेंटीनेंस होगा। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक फीडर पर सप्लाई बंद रहेगी।
ये फीडर रहेंगे बंद
1- 220 केवी सब स्टेशन छाजपुर से चलने वाले 33 केवी सनौली कला की सप्लाई दोपहर 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी। इससे 11 केवी सनौली डीएस, राना माजरा एपी, पीर बाबा एपी, गढ़ी बेसिक एपी, नवादा पार एपी, धनसौली एपी, कुरार फार्म इंडस्ट्री, शिव शरण फीडर प्रभावित होंगे।
2- 132 केवी सब स्टेशन पानीपत से चलने वाला 11 केवी रेलवे रोड अर्बन फीडर दोपहर 11 से 2 बजे तक बंद रहेगा।
3- 33 केवी सब स्टेशन सनौली रोड से चलने वाला 11 केवी भीमगोडा अर्बन फीडर दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।
4- 33 केवी सब स्टेशन काबड़ी से 11 केवी काबड़ी रोड इंडस्ट्री फीडर दोपहर 11 से 3 बजे तक बंद रहेगा।
5- 33 केवी सब स्टेशन अहर से 11 केवी छिछड़ाना फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
6- 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 से चलने वाले 11 केवी फीडर पसीना रोड इंडस्ट्री की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
7- 33 केवी सब स्टेशन उरलाना से चलने वाले 11 केवी अटावला एपी, 11 केवी अदियाना एपी, अटावला डीएस, स्काईलार्क इंडस्ट्री फीडर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे।
8- 33 केवी सब स्टेशन देहरा से चलने वाले 11 केवी देहरा एपी की सप्लाई दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगी।
9- 220 केवी सब स्टेशन समालखा से 33 केवी छदिया पावर हाउस की सप्लाई दोपहर 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी। इससे 11 केवी एएस इंटरप्राइस, चुलकाना डीएस, किवाना डीएस, बांगर वन एपी, बांगर टू एपी, खादर वन एपी, खादर टू एपी व किवाना एपी फीडर प्रभावित होंगे।
विकास कार्य का शुभारंभ
वार्ड 23 की भाटिया कालोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे विधायक प्रमोद विज, सुबह 11:30 बजे। इसके अलावा ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी, घेर अराइयां में विकास कार्यों का शुभारंभ, दोपहर 1 बजे। यहां भी विधायक प्रमोद विज पहुंचेंगे।
राजयोग
सेक्टर 12 स्थित ओमशांति भवन में राजयोग शिविर सुबह 7:30 बजे
धरना
विधायक कार्यालय पर खुदरा सब्जी विक्रेताओं का धरना सुबह 9 बजे
अटल सेवा केंद्र
अटल सेवा केंद्रों पर पहचान पत्र बनाने का काम होगा 9 बजे
गणतंत्र दिवस रिहर्सल
शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिहर्सल 9:30 बजे
कोविड वैक्सीनेशन
सिविल अस्पताल एनसी कालेज और समालखा अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगेगी सुबह 10 बजे
प्रतिभा खोज
एसडी कालेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, सुबह 11:30 बजे से।