सक्षम जिला स्कोर कार्ड में 14वें स्थान पर आया पानीपत, पिछली बार से छह पायदान नीचे खिसकी रैंकिग

सक्षम जिला स्कोर कार्ड के नतीजे आ चुके हैं। प्रदेश में 94 स्कोर के साथ जिला झज्जर जहां अव्वल आया। वहीं 66 स्कोर के साथ फतेहाबाद फिसड्डी रहा जबकि पानीपत की रैंकिग पिछले माह से अबकी बार सुधरने की बजाय छह पायदान खिसकी। पानीपत प्रदेश भर में 14वें स्थान पर आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:48 PM (IST)
सक्षम जिला स्कोर कार्ड में 14वें स्थान पर आया पानीपत, पिछली बार से छह पायदान नीचे खिसकी रैंकिग
सक्षम जिला स्कोर कार्ड में 14वें स्थान पर आया पानीपत, पिछली बार से छह पायदान नीचे खिसकी रैंकिग

रामकुमार कौशिक, पानीपत

सक्षम जिला स्कोर कार्ड के नतीजे आ चुके हैं। प्रदेश में 94 स्कोर के साथ जिला झज्जर जहां अव्वल आया। वहीं 66 स्कोर के साथ फतेहाबाद फिसड्डी रहा जबकि पानीपत की रैंकिग पिछले माह से अबकी बार सुधरने की बजाय छह पायदान खिसकी। पानीपत प्रदेश भर में 14वें स्थान पर आया है। बढ़ने की बजाय रैंकिग गिरने से शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी चितित हैं। आंकड़ों के मुताबिक अव्वल रहने वाले जिलों की बात करें तो 93 स्कोर के साथ करनाल दूसरे व 92 स्कोर के साथ फरीदाबाद तीसरे स्थान पर आया है। पिछले माह से अबकी बार सुधरी रैंकिग

आंकड़ों के हिसाब से प्रदेश में टाप आने वाले तीनों जिलों की बात करें तो अगस्त-सितंबर माह के मुकाबले सितंबर-अक्टूबर माह में अपने स्कोर कार्ड में सुधार किया है। इसमें सबसे ज्यादा अंबाला ने अपनी रैंकिग आठ पायदान सुधारी है। जो पिछली बार 17वें स्थान पर था। अबकी बार नौंवे स्थान पर आया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र की रैंकिग सात व सोनीपत की पांच अंक सुधरी है। वहीं पानीपत सहित कई जिले ऐसे भी हैं। जिनकी रैंकिग सुधरने की बजाय नीचे खिसकी है। इसमें सबसे पहले नाम फतेहाबाद का है जिसकी रैंकिग सबसे ज्यादा 12 पायदान नीचे के साथ 22 पर गई है। रोहतक की रैंकिग में आठ व सिरसा की रैंकिग सात अंक की गिरावट आई है। क्या है उक्त योजना

शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम स्कोर योजना शुरू की गई है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों में किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जिले को स्कोर दिया जाता है। प्रदेशभर के स्कूलों में चल रही विभिन्न गतिविधियों के आधार पर प्रत्येक जिले का सक्षम स्कोर कार्ड तैयार किया जाता है। उस जिले के स्कूलों में पीटीएम, मेंटरिग व अध्यापकों की साप्ताहिक सर्वे अपडेट आदि को लेकर स्कोर दिया जाता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल का कहना है कि पिछले माह जिले की अच्छी रैंकिग रही थी। अबकी बार वो नीचे आई है। इसमें अच्छे से सुधार किया जाएगा। प्रदेश में जिला वाइज सक्षम स्कोर कार्ड

रैंक जिला स्कोर

1 झज्जर 94

2 करनाल 93

3 फरीदाबाद 92

4 जींद 92

5 कुरुक्षेत्र 90

6 यमुनानगर 88

7 पंचकूला 84

8 कैथल 84

9 अंबाला 84

10 रोहतक 81

11 सोनीपत 80

12 गुरुग्राम 80

13 सिरसा 79

14 पानीपत 78

15 पलवल 78

16 हिसार 77

17 महेंद्रगढ़ 76

18 चरखी दादरी 75

19 भिवानी 74

20 मेवात 70

21 रेवाड़ी 68

22 फतेहाबाद 66

(नोट : सभी स्कोर के आंकड़े फीसद में हैं।)

chat bot
आपका साथी