इंडिया बेस्ट डांसर के फलक पर छाने को पलक ने भरी मुंबई की उड़ान

इंडिया बेस्ट डांसर के लिए पानीपत की पलक मुंबई के लिए रवाना हुई। वह इसके लिए चुनी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:33 AM (IST)
इंडिया बेस्ट डांसर के फलक पर छाने को पलक ने भरी मुंबई की उड़ान
इंडिया बेस्ट डांसर के फलक पर छाने को पलक ने भरी मुंबई की उड़ान

दैनिक जागरण के कार्यक्रम में दिखाई थी प्रतिभा

जागरण संवाददाता, पानीपत : पलक प्रिया। प्रोफेसर पिता व गृहिणी मां की यह लाडली करीब ढाई लाख प्रतिभाओं में से सलेक्ट-200 में चुनी गई है। वैष्णवी के बाद यह दूसरा नाम है जो डांस के बड़े फ्लोर पर देशवासियों की वाहवाही बटोर सकती है। आप भी शहर की इस बेटी के लिए दुआएं करिएगा।

डांस गुरु राधे पांचाल ने बताया कि पलक प्रिया के पिता प्रतीक मिश्रा एक निजी कालेज में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर हैं। मां रितु मित्रा गृहिणी हैं। पलक का छोटा भाई भी है। बेहतरीन डांसिग टैलेंट खोज के लिए सोनी टीवी ने मई-2021 में सोनी लिव एप पर रजिस्ट्रेशन का आफर दिया था। डांस करते हुए दो वीडियो भी मांगे थे। तब पलक ने गोलियों की रासलीला (रामलीला) फिल्म का गाना अंग लगा दे.. पर डांस का वीडियो भेजा था। सात जुलाई को प्रोडक्शन हाउस से फोन आया, दो वीडियो और मांगे गए थे। उन्होंने कोरियोग्राफी करते हुए डांस के वीडियो शूट कर अपलोड कर दिए। 14 से 30 वर्ष आयु वर्ग में करीब ढाई लाख डांसर ने वीडियो अपलोड किए थे। उनमें से 200 सलेक्ट हुए, पलक भी एक है। अब प्रोडक्शन हाउस से मुंबई के लिए बुलाया आया।

सोमवार की रात्रि में हवाई जहाज से मुंबई पहुंचेंगे। मलाड स्थित एक होटल में ठहरेंगे। पांच जुलाई को कलिग राउंड (स्टूडियो में शूट से पहले डांस) होगा। 200 में से 100 अगले राउंड के लिए चुने जाएंगे, बाकी बाहर हो जाएंगे। शो के जज टेरेंस लुइस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा होंगी।

आठ साल से डांस कर रही है पलक :

मूल रूप से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (बेगूसराय) रेलवे स्टेशन के पास सुभाष नगर के मूल वासी (हाल निवासी सेक्टर-18,पानीपत ) प्रोफेसर प्रतीक मिश्रा ने बताया कि बेटी जब आठ साल की थी, तब पहली बार उसे टीवी पर आ रहे गाने पर डांस करते देखा था। तीन साल पहले दैनिक जागरण की ओर से एमएएसडी स्कूल में संपन्न प्रतियोगिता में द्वितीय रही थी।

मुख्यमंत्री के समक्ष कर दिखा चुकी प्रतिभा :

वर्ष-2016 में संपन्न हुई हरियाणा डांस प्रतियोगिता में भी पलक प्रतिभा दिखा चुकी है। एकेडमिक ओलिपिक डांस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

बेटी को पब्लिक फेस बनाना लक्ष्य

प्रोफेसर पिता ने कहा कि वह संकीर्ण विचारधारा के नहीं हैं। बेटी को दब्बू नहीं बल्कि पब्लिक फेस बनाना है। रिश्तेदारों ने दो-चार टोका कि बेटी को इस हुनर में मत डालो, ठीक से पढ़ाओ व शादी कर दो। हरियाणा में बेटियों को खेलों में नाम रोशन देख उन्होंने किसी की नहीं सुनी। बेटी पढ़ाई में भी टाप करती रही है।

chat bot
आपका साथी