शर्मनाक, 5.60 लाख रुपये के लिए मां ने 40 साल के युवक को बेच दी नाबालिग बेटी

यमुनानगर में एक किशोरी को उसकी मां ने 40 वर्षीय युवक के हाथों बेच दिया। मां ने इसके लिए पांच लाख 60 हजार रुपये बेचा। हमीदा की रहने वाली बेटी 17 साल की है। रोहतक में बेटी को बेचा गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 11:46 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 11:46 AM (IST)
शर्मनाक, 5.60 लाख रुपये के लिए मां ने 40 साल के युवक को बेच दी नाबालिग बेटी
यमुनानगर में एक मां ने अपनी बेटी को रोहतक में बेच दिया।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। पुराना हमीदा से 17 वर्षीय किशोरी को पांच लाख 60 हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। उसकी मां ने उसे रोहतक के गांव धामड़ में बेचा। मामला चाइल्ड लाइन रोहतक के पास पहुंचा, तो किशोरी को रेस्क्यू किया गया। मामले में बाल कल्याण समिति की चेयरमैन की शिकायत पर रोहतक सदर में केस दर्ज कराया गया है, क्योंकि घटनास्थल यमुनानगर का है। इसलिए केस को यमुनानगर ट्रांसफर किया गया है। हमीदा चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया कि केस हमारे पास आया है। अब हम इसकी जांच कर रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, किशोरी को गांव धामड़ के झासू ने उसकी मां से खरीदा और उसकी शादी गांव के ही 40 वर्षीय विक्रम से करा दी। किशोरी ने चाइल्ड लाइन को इस बारे में किसी तरह से सूचना दी, तो वहां से मामला बाल कल्याण समिति रोहतक के पास पहुंचा। टीम गांव में पहुंची और जांच की, तो पता लगा कि किशोरी को खरीदकर लाया गया है। उसके साथ 12 वर्षीय एक अन्य बालिका को भी लाया गया। टीम ने किशोरियों को रेस्क्यू कर रोहतक के बाल आश्रम में छुड़वाया।

काउंसलिंग में बताई बेचने की बात

बाल कल्याण समिति ने जब किशोरियों की काउंसलिंग की, तो उसने बताया कि विक्रम अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ यमुनानगर में आया था। यहां पर किशोरी के स्वजनों को झासू नाम के व्यक्ति ने 5 लाख 60 हजार रुपये दिए। जिसके बाद किशोरी को उसकी सहेली की 12 वर्षीय बहन के साथ रोहतक भेज दिया गया। यहां मंदिर में विक्रम ने उसकी मांग भरी और शादी कर ली। अन्य लोगों के दबाव में किशोरी से भी विक्रम को जयमाला पहनाई गई। जिससे किशोरी व उसके साथ आई 12 वर्षीय बच्ची आहत हैं और अपने घर जाना चाहती हैं। जिस पर टीम ने दोनों बच्चियों को रेस्क्यू किया। फिलहाल दोनों बच्चियों को बाल आश्रम में रखा गया है। इस मामले में रोहतक सदर में केस दर्ज हुआ था। अब इसे यहां पर ट्रांसफर किया गया। इस मामले में आरोपित झासू, विक्रम व किशोरी की मां पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी