Paddy Procurement: अंबाला अनाज मंडी में 50 हजार क्विंटल पार पहुंचा धान, आज होगी सरकारी खरीद

धान की खरीद 1 अक्टूबर को शुरू हो जाती है। लेकिन मौसम में नमी के कारण धान की फसल में नमी होने का अनुमान था। जिसके चलते प्रदेश सरकार की ओर खरीद की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दी गई थी।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 09:59 AM (IST)
Paddy Procurement: अंबाला अनाज मंडी में 50 हजार क्विंटल पार पहुंचा धान, आज होगी सरकारी खरीद
अंबाला शहर अनाज मंडी में 1 अक्टूबर को किसान लगभग 100 धान की ट्राली लेकर पहुंचे।

अंबाला शहर, जागरण संवाददाता। अंबाला शहर अनाज मंडी में 50 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक हो गई है। जिसकी आज रविवार को सरकारी खरीद होगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि अंबाला शहर अनाज मंडी में धान की आवक 15 सितंबर के आसपास शुरू हो गई थी। ऐसे में सरकारी खरीद न शुरू होने पर किसानों में अपनी धान की फसल अनाज मंडी में लेकर बैठना पड़ रहा था। ताकि खरीद शुरू होने पर फसल को बेचा जा सके। 

खरीद की तारीख बढ़ी

धान की खरीद 1 अक्टूबर को शुरू हो जाती है। लेकिन मौसम में नमी के कारण धान की फसल में नमी होने का अनुमान था। जिसके चलते प्रदेश सरकार की ओर खरीद की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दी गई थी। लेकिन इसका किसानों ने विरोध जता दिया। क्योंकि काफी किसानों की फसल पक कर अनाज मंडी में पहुंच चुकी थी और किसानों को पिछले कई दिनों से अनाज मंडी में रखवाली करनी पड़ थी। किसानों को शुरूआती दिनों में 25 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद थी, इसके बाद 1 अक्टूबर के इंतजार में पलकें बिछाये बैठे थे।

100 धान की ट्राली लेकर पहुंचे किसान

अंबाला शहर अनाज मंडी की बात करें तो 1 अक्टूबर को लगभग 100 धान की ट्राली लेकर किसान पहुंच गए थे। लेकिन तारीख से एक दिन पहले खरीद को टाल दिया गया था। ऐसे में किसानों को अनाज मंडी में धान की रखवाली करना पड़ गया। वहीं मौसम की मार से भी किसान घबराए हुए थे। मौसम में कभी बरसात और कभी धूप हो रही है। किसानों को डर है कि कहीं उनकी कई माह की मेहनत से तैयार की गई फसल खराब न हो जाए। ऐसे में सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही अंबाला शहर अनाज मंडी में 50 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसकी रविवार को खरीद की जाएगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी