रात को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलीवरी

गीता मंदिर से संयुक्त व्यापार मंडल समिति के सदस्य रात को दो बजे भी आक्सीजन के सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:33 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:33 AM (IST)
रात को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलीवरी
रात को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलीवरी

जागरण संवाददाता, पानीपत :

गीता मंदिर से संयुक्त व्यापार मंडल समिति के सदस्य रात को दो बजे भी ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों के घर पहुंचा रहे हैं। यह समिति खुद पैसों से सिलेंडर भरवाकर तीमारदारों को फ्री में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर दे रही है। अब तक 225 सिलेंडर भरवाए जा चुके हैं। समिति के पास 30 से 35 ऑक्सीजन सिलेंडरों का स्टॉक रहता है। फ्लो ऑक्सीजन मीटर भी फ्री में दिया जा रहा है। समिति ने 17 मीटर खरीदे हुए हैं। समिति के प्रधान राजेश सूरी व प्रमुख सदस्य सुरेश बवेजा ने बताया कि पहले रेडक्रॉस से ऑक्सीजन सिलेंडर फ्री में भरवाए जाते थे। सिलेंडर पूरे भरे नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती थी। इसके बाद आसन गांव से अब प्रति सिलेंडर 250 रुपये में भरवाए जा रहे हैं। तीमारदारों को समिति द्वारा फ्री में सिलेंडर दिए जा रहे हैं। समिति के पास कुछ दिन पहले मॉडल टाउन से एक 14 वर्षीय बच्चा आया। समिति के सदस्यों को बताया कि मेरी मम्मी पॉजिटिव है। ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए। इसके बाद बच्चे के बताए पते पर पहुंचकर समिति के सदस्यों ने ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया। समिति के सचिव अशोक, मुलकराज मक्कड़ व मिटू सचदेवा रोजाना इस कार्य में साथ दे रहे हैं। अभी तक इन जगहों पर पहुंचाए जा चुके सिलेंडर

शामली, दिल्ली, सफीदों व सोनीपत जिले के गांव से भी लोग रोजाना फोन कर सिलेंडर भरवाने के लिए आ रहे है। होम डिलीवरी के लिए 35 सदस्यों की टीमें लगीं हुई हैं। चार सदस्यीय टीम श्री गीता मंदिर धर्मशाला में रहती है। जहां तीमारदारों को ऑक्सीजन सिलेंडर देती है। सरकार व प्रशासन से नहीं मिल रही कोई मदद

समिति के प्रधान सुरेश बवेजा ने बताया कि सरकार व प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल रही। यहां 9 मई से सिलेंडर भरवाए जा रहे हैं। अभी तक किसी भी नेता या स्थानीय पार्षद ने आकर कोई मदद नहीं की।

chat bot
आपका साथी