मंडी में गेहूं उठान की धीमी गति से होने पर आक्रोश

मंडी के अंदर से खरीदे गए गेहूं की बोरियों का उठान धीमी गति से हो रहा है। गेहूं डालने की जगह कम हो गई है। कचरे की जगह पर गेहूं डालना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:38 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:38 AM (IST)
मंडी में गेहूं उठान की धीमी गति से होने पर आक्रोश
मंडी में गेहूं उठान की धीमी गति से होने पर आक्रोश

संवाद सहयोगी, सनौली-बापौली : अनाज मंडी के आढतियों ने गेहूं की बोरियों का उठान धीमी गति से होने की समस्या को लेकर बैठक की। बापौली मंडी प्रधान सुलेख डिडवाड़ी ने कहा कि मंडी के अंदर से खरीदे गए गेहूं की बोरियों का उठान धीमी गति से हो रहा है। गेहूं डालने की जगह कम हो गई है। कचरे की जगह पर गेहूं डालना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी सचिव रामजीलाल ने कहा कि मंडी के अंदर सभी समस्याएं हल कराई जाएंगी। इस दौरान मंडी आढ़ती मोहकम छौक्कर, रकम सिंह, कटार सिंह, सुभाष, दलीप कुमार, अनिल, अशोक कुमार, विजय, अनिल कुमार, सतपाल, अंकुश, रितेश कंसल, रामनिवास, आजाद मौजूद रहे।

सुरक्षा का दिया भरोसा

सनौली अनाज मंडी में आढ़तियों की बैठक सनौली प्रधान अशोक कुमार ने की। एसएचओ नवीन कुमार भी मौजूद रहे। एसएचओ ने कहा कि सभी की सुरक्षा उनका दायित्व है। मंडी में नकदी लाने और ले जाने में पुलिस की मदद दी जाएगी। किसान व आढ़ती उन्हें सूचित कर सकते हैं। अशोक कुमार व जोगीराम ने मंडी में सीवर व्यवस्था ठप होने की समस्या रखी।

मंडी में नहीं हो रही स्क्रीनिग

संस, सनौली : अनाज मंडी सनौली और बापौली में आने वाले मजदूर, किसान, आढ़तियों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिग नहीं हो रही। यहां कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन हो रहा है। न मास्क लगाया जा रहा है और न ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। पिछले वर्ष यहां पर कोरोना को लेकर गंभीरता थी। सभी का चेकअप होता था। जिनका स्वास्थ्य ठीक होता था, उन्हें ही मंडी में प्रवेश करने दिया जाता था।

chat bot
आपका साथी