सावधान रहें! कोहरे को लेकर पानीपत में ओरेंज अलर्ट, घना कोहरा छाने से दृश्यता रही कम

मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। घने कोहरे को देखते हुए 13-14 दिसंबर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों सर्दी और बढ़ेगी।

By Pankaj KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 01:14 PM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 01:14 PM (IST)
सावधान रहें! कोहरे को लेकर पानीपत में ओरेंज अलर्ट, घना कोहरा छाने से दृश्यता रही कम
रविवार को पानीपत शहर में छाया घना कोहरा।

पानीपत, जेएनएन। रविवार की सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता कम रही है। कहीं-कहीं तो दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। वाहनों की गति धीमी पड़ गई। सुबह जीटी रोड पर वाहन सरक-सरक कर चल रहे थे। एक दिन पहले शनिवार को सुबह बूंदाबांदी हुई थी वे दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। अगले तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। घने कोहरे को देखते हुए 13-14 दिसंबर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 दिन दिसंबर और अधिक घना कोहरा पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने के आसार है। तापमान में गिरावट के साथ ही आने वाले दिनों में सर्दी अधिक पड़ेगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 16 दिसंबर तक आमतौर पर खुशक् मौसम रहने की संभावना है। 15-16 दिसंबर को आशिंक रूप से बादल छाए रहे सकते हैं। उत्तर पश्चिमी हवा चलने रात्रि के तापमान में गिरावट रहेगी। किसानों को मौसम के अनुरूप सलाह दी गई है कि गेहूं की पछेती बिजाई यदि अभी तक पूरी नहीं की गई हो तो उसे जल्द से जल्द करें। अगेती गेहूं की फसल जो 21 दिन की हो गई हो, यदि पानी उपलब्ध हो तो सिंचाई अवश्य करें। मौसम जानकारों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। रात को ठंड अधिक पड़ रही है। वायु गुणवत्ता का स्तर 244 अंक रहा। एक दिन पहले वायु गुणवत्ता का स्तर 300 अंक से ऊपर पहुंच गया था।

chat bot
आपका साथी