गलत काम करने का विरोध, पति ने नशा देकर किया दोस्तों के हवाले

पानीपत के थाना मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी एक महिला ने देवर पर जबरन अवैध संबंध बनाने और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Edited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 08:23 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 02:23 PM (IST)
गलत काम करने का विरोध, पति ने नशा देकर किया दोस्तों के हवाले
गलत काम करने का विरोध, पति ने नशा देकर किया दोस्तों के हवाले

जागरण संवाददाता, पानीपत: थाना मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी एक महिला ने देवर पर जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुराल पक्ष उससे गलत काम करने को कहता है। चार साल तक विरोध करने के बाद उसे नशीले टीके लगाकर नशेड़ी दोस्तों के हवाले कर दिया। आरोपितों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि साल 2014 में उसकी शादी जींद के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशे का आदी है। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद करके भूखा प्यासा रखा जाता और गर्म चिमटे, चाकू से दागा जाने लगा। दो साल में उसने दो बेटों को जन्म दिया। आरोपित देवर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित पति ने उसे नशीले टीके लगाकर अपने तीन दोस्तों के हवाले कर दिया। आरोपित पति के तीनों दोस्त चंद रुपये देकर अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। उसने मायके पक्ष के लोगों को इस बारे बताया तो फरवरी माह में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी