काला दिवस मनाकर किया सरकार का विरोध, फूंका पुतला

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले खेत मजदूर यूनियन कमेटी पट्टीकल्याणा ने गांव की मस्जिद वाली चौपाल में काला दिवस मनाया गया। एडवोकेट दयानंद पंवार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 06:52 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 06:52 AM (IST)
काला दिवस मनाकर किया सरकार का विरोध, फूंका पुतला
काला दिवस मनाकर किया सरकार का विरोध, फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, समालखा : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले खेत मजदूर यूनियन कमेटी, पट्टीकल्याणा ने गांव की मस्जिद वाली चौपाल में काला दिवस मनाया गया। एडवोकेट दयानंद पंवार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

पंवार ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर पड़ाव डाला था, जिसे 6 महीने हो गए हैं। इसी दिन पिछले साल सरकार के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी की थी। कई चीजों का संयुक्त दिन होने से इसे काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने छह माह बाद भी किसानों की मांगे नहीं मानी है। कानून में सुधार तक नहीं किया है।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि लेबर कानून में संशोधन कर सरकार ने कॉरपोरेट जगत को फायदा पहुंचाया है। पीएम का पुतला दहन भी किया। कस्बे में जगतार सिंह बिल्ला ने भी काला दिवस मनाया। इस मौके पर रोशन लाल, चमनलाल, प्रेम चौकीदार, महेंद्र सिंह, एडवोकेट पंकज छौक्कर, मुकेश कुमार, सतबीर पंवार, मुन्नाराम, अजय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी