पटरी पर नहीं लौटा ट्रेनों का संचालन, हरियाणा रोडवेज बसों पर बढ़ा यात्रियों का भरोसा, जानिए टाइम टेबल

यमुनानगर से हिमाचल प्रदेश दिल्ली उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लिए बसें जाती हैं। पंजाब के लिए यहां से रोडवेज की बसें नहीं जाती केवल चंडीगढ़ के लिए जाती है। हिमाचल प्रदेश के मनाली व कांगड़ा के लिए यहां से बस जाती है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:50 PM (IST)
पटरी पर नहीं लौटा ट्रेनों का संचालन, हरियाणा रोडवेज बसों पर बढ़ा यात्रियों का भरोसा, जानिए टाइम टेबल
ट्रेनों के मुकाबले हरियाणा रोडवेज की बसों में ज्यादा सफर कर रहे हैं यात्री।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी के बाद से ही ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सका है। ऐसे में अब लोग भी रोडवेज बसों का सहारा लेने लगे हैं। जिससे रोडवेज की बसों में अब पहले के मुकाबले यात्रियों की भीड़ अधिक बढ़ गई है। दूसरे राज्यों में जाने के लिए भी यात्री रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं। इसलिए अब रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के टाइम टेबल को लेकर भी यात्री पता करने के लिए पहुंच रहे हैं। 

जिले की बात करें, तो यहां से हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के लिए बसें जाती हैं। पंजाब के लिए यहां से रोडवेज की बसें नहीं जाती, केवल चंडीगढ़ के लिए जाती है। हिमाचल प्रदेश के मनाली व कांगड़ा के लिए यहां से बस जाती है। उत्तराखंड के देहरादून के लिए दो, हरिद्वार के चार बसों का संचालन होता है। उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ व सहारपुर के लिए बस जाती है। सबसे अधिक दिल्ली के लिए 21 टाइम यहां से बसों के हैं। रोडवेज डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना महामारी में बंद होने की वजह से रोडवेज को नुकसान हुआ था। अब संचालन शुरू हो गया है। ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है। जिसका फायदा रोडवेज को मिल रहा है। इसलिए ही अब रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। 

यह है दूसरे राज्यों की बसों का टाइम टेबल

मनाली :  सुबह 7 बजकर 20 मिनट 

कांगड़ा : सुबह आठ बजकर 10 मिनट 

देहरादून : सुबह सात बजकर 40 मिनट

देहरादून : आठ बजकर 40 मिनट

हरिद्वार : सुबह पांच बजकर दस मिनट

हरिद्वार : सुबह छह बजे। 

हरिद्वार : सुबह 11 बजे। 

हरिद्वार :  दोपहर 12 बजकर 20 मिनट 

शामली :  सुबह आठ बजकर 50 मिनट

मेरठ  : सुबह आठ बजकर 30 मिनट 

सबसे अधिक सहारनपुर व दिल्ली के लिए बसें

दिल्ली की बात करें, तो यहां से सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर सबसे पहली बस जाती है। उसके बाद चार बजकर 30 मिनट, पांच बजे, छह बजे, सात बजे, सात बजकर 30 मिनट, आठ बजे, आठ बजकर 20 मिनट, नौ बजे, नौ बजकर 30 मिनट, दस बजे, दस बजकर 30 मिनट, 11 बजे, 11 बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजे, दोपहर 12 बजकर 40 मिनट, दोपहर एक बजकर 25 मिनट, दोपहर दो बजे, दोपहर ढाई बजे, दोपहर तीन बजे, शाम पांच बजे। इसी तरह से सहारनपुर के लिए भी सुबह सात बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाता है। शाम आठ बजे तक 20-20 मिनट के अंतराल पर बसें चलती हैं। इसके बीच में सहारनपुर डिपो की भी बसें यहां से सवारियों को लेकर जाती हैं।

chat bot
आपका साथी