ओपी धनखड़ ने किसान आंदोलन पर कही बड़ी बात, बोले- संदेशे पर नहीं अंदेशे पर चल रहा आंदोलन

कैथल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे। डॉ. भीमराव आंबेडकर के 130वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। धनखड़ बोले कि जिस राज्य में किसानों को नुकसान हो रहा किसान वहां आंदोलन करें।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:55 PM (IST)
ओपी धनखड़ ने किसान आंदोलन पर कही बड़ी बात, बोले- संदेशे पर नहीं अंदेशे पर चल रहा आंदोलन
कैथल में वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित समारोह में संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।

कैथल, जेएनएन। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के किसानों को वे सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, जो दूसरे राज्यों में नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों का आंदोलन संदेशे पर नहीं, बल्कि अंदेशे पर चल रहा है। भविष्य का भय दिखाकर आंदोलन चलाना ठीक नहीं है। धनखड़ डॉ. भीमराव आंबेडकर के 130वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सिरटा रोड स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित समारोह में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे।

धनखड़ डा. भीमराव आंबेडकर के 130वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सिरटा रोड स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में आयोजित समारोह में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों में कोई कमी नहीं है। किसानों की तरफ से जो सुधार बताए गए थे उन्हें भी स्वीकार कर लिया गया है। जिस राज्य में किसानों को नुकसान हो रहा हो, वहां से आंदोलन शुरू करना चाहिए।

पंजाब, राजस्थान में किसानों का घाटा पूरा करवाएं

हरियाणा में गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि पंजाब में 320 रुपये है। प्रदर्शनकारियों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सामने आंदोलन करना चाहिए और पंजाब के किसानों का घाटा पूरा करवाना चाहिए। हरियाणा में बाजरा 2150 रुपये प्रति क्विंटल और राजस्थान में 1100 रुपये प्रति क्विंटल है। प्रदर्शनकारी राजस्थान में जाकर किसानों का घाटा पूरा करवाएं। उनकी किसान जत्थों से अपील है कि जहां किसान दुखी हैं, वहां जाकर उनके हकों की लड़ाई लड़ी जाए। हरियाणा का किसान देश भर में सबसे ज्यादा खुशहाल है और सरकार उन्हें सभी राज्यों से ज्यादा समर्थन मूल्य देती है।

एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। हरियाणा में हर साल छह से सात करोड़ क्विंटल गेहूं आती है जो पहले भी खरीदी गई थी और इस बार भी खरीदी जाएगी। 74 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। सरसों के भाव अच्छे मिल रहे हैं, जिस कारण मंडी की बजाय बाहर सरसों ज्यादा बिक रही है। भाजपा भी यही चाहती है कि किसान को बाजार भी मिले और सरकार भी मिले। ना तो मंडी बंद होंगी और ना ही एमएसपी बंद होगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी