लड़ाकू विमान राफेल की अंबाला में लैंडिंग को एक साल पूरा, 12 विमान और आएंगे

लडाकू विमान राफेल की अंबाला में लैंडिंग को एक साल पूरा हो गया है। 24 राफेल लड़ाकू जहाज मिल चुके हैं देश को अब तक। 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो की निगरानी में तूफान। 29 जुलाई को पांच राफेल विमानों ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में किया था लैंड।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:14 PM (IST)
लड़ाकू विमान राफेल की अंबाला में लैंडिंग को एक साल पूरा, 12 विमान और आएंगे
लडाकू विमान राफेल की अंबाला में लैंडिंग को एक साल पूरा।

अंबाला, जागरण संवाददाता। फ्रांस से उड़ान भरकर राफेल ने भारत के अंबाला स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर 29 जुलाई 2020 को लैंड किया था। पांच राफेल लड़ाकू जहाज ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह (जिनका अब अंबाला एयरबेस से तबादला हो चुका है) की अगुवाई में भारत पहुंचे थे। अंबाला कैंट के वायुसेना स्टेशन पर इन लड़ाकू जहाजों को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया था। अंबाला में स्थापित 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो खास राफेल विमान के लिए स्थापित की गई थी। इसके साथ ही फ्रांस की एक टीम भी राफेल का प्रशिक्षण आदि देने के लिए अंबाला में मौजूद रही। फ्रांस से करीब 7000 किमी की उड़ान भर पांच राफेल दो सुखोई विमानों की अगुवाई में अंबाला एयरबेस पर लैंड किया था।

राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन 101 फाल्कन आफ चंब एंड अखनूर के पायलटों को भी अंबाला में प्रशिक्षण दिया गया। यह स्क्वाड्रन बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात है। अंबाला में अब ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया कमांडिंग आफिसर हैं।

राफेल विमान के साथ एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया साथ हैं, ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह व अन्य।

बीएस धनाओ हो चुके सम्मानित

बीएस धनोआ को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित भी किया गया था। साथ ही स्क्वाड्रन लीडर ए चौधरी वायुसेना मेडल, ले. आरएस धालीवाल भी सम्मानित हुए थे।

यह है 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो

इस स्क्वाड्रन का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1951 में हुई थी। 2016 में भंग होने से पहले यह स्क्वाड्रन मिग-21 विमानों का संचालन कर रही थी। साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी इस स्क्वाड्रन के योगदान को नहीं भूला जा सकता। इसी स्क्वाड्रन के लीडर अजय आहूजा को शहीद होने के बाद वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कारगिल युद्ध के आपरेशन सफेद सागर के दौरान स्क्वाड्रन ब¨ठडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थी। एयर चीफ मार्शल रहे बीएस धनोआ इसमें ¨वग कमांडर थे, जबकि इसी स्क्वाड्रन के कमांडिंग आफिसर थे। आपरेशन सफेद सागर के दौरान 27 मई 1999 को अजय आहूजा अपने मिशन पर थे।

दूसरी बार था जब लड़ाकू जहाज अंबाला एयरबेस पर उतरे

राफेल 29 जुलाई 2020 को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जमीन लैंड किया था। इससे 41 साल पहले 27 जुलाई 1979 को जगुआर फाइटर जेट की पहले खेप ब्रिटेन से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुई थी।

chat bot
आपका साथी