पोल खोल रैली में पहुंचेंगे एक लाख कार्यकर्ता : अशोक तंवर

पानीपत में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:30 AM (IST)
पोल खोल रैली में पहुंचेंगे एक लाख कार्यकर्ता : अशोक तंवर
पोल खोल रैली में पहुंचेंगे एक लाख कार्यकर्ता : अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की पोल खोलने के लिए 30 सितंबर को पानीपत के सेक्टर 13-17 में होने वाली प्रदेश स्तरीय पोल खोल रैली ऐतिहासिक होगी। हरियाणा से करीब 1 लाख लोग रैली में शिरकत करेंगे, जिला पानीपत के कार्यकर्ताओं को 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

अशोक तंवर ने रविवार को रोड़ धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि, देश-प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर भाजपा को घेरने की सीख कार्यकर्ताओं को दी। नोटबंदी और जीएसटी पर उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों के व्यापार चौपट होने की कगार पर हैं। उन्होंने राफेल विमान की सौदेबाजी में सीधा निशाना प्रधानमंत्री और अनिल अंबानी पर साधा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र ¨सह कादियान, ओमवीर ¨सह पंवार, सत¨वद्र संधू, मोहकम ¨सह छौक्कर, चतर ¨सह, शशि लूथरा, पूनम ¨सघल, रणबीर देशवाल और कृष्ण आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी