ऑक्सीजन के खाली 12 सिलेंडर के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने समालखा की सीताराम कॉलोनी वासी एक युवक को ऑक्सीजन के 12 खाली सिलेंडर सहित गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित सीताराम कालोनी का ही चरण सिंह है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:11 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:11 AM (IST)
ऑक्सीजन के खाली 12 सिलेंडर के साथ गिरफ्तार
ऑक्सीजन के खाली 12 सिलेंडर के साथ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : पुलिस ने समालखा की सीताराम कॉलोनी वासी एक युवक को ऑक्सीजन के 12 खाली सिलेंडर सहित गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित सीताराम कालोनी का ही चरण सिंह है।

सीआइए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी टीम थाना समालखा क्षेत्र में मौजूद थी। टीम को सूचना मिली की सीताराम कॉलोनी में एक युवक घर पर काफी संख्या में अवैध रूप से ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर रखे हुए हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देते हुए चरण सिंह को उसके घर से ऑक्सीजन के 12 खाली सिलेंडर सहित पकड़ लिया। वह इन सिलेंडर के बारे में कुछ नहीं बता सका।

उधर, थर्मल-मतलौडा से संवाद सहयोगी के अनुसार हेड कांस्टेबल बलविदर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जाटल रोड पर नियमित गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि संजय कालोनी का रामनिवास पानीपत ने गर्ग राइस मिल मुखीजा कॉलोनी के पास अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर छुपा कर रखे हुए है। छापा मारा तो वहां पर चार नीले रंग के गैस सिलेंडर मिले, जिनमें ऑक्सीजन भरी हुई थी। रामनिवास पुलिस को कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसके हिरासत में ले लिया गया है।

chat bot
आपका साथी