पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 91 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई खुराक

पल्स पोलियो सब नेशनल राउंड रविवार को शुरू हो गया। अभियान तीन दिन चलेगा 2.5 लाख बच्चों को कवर करना है। पहले दिन 91 हजार 236 (45 फीसद) बच्चों को खुराक पिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:10 AM (IST)
पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 91 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई खुराक
पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 91 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई खुराक

जागरण संवाददाता, पानीपत : पल्स पोलियो सब नेशनल राउंड रविवार को शुरू हो गया। अभियान तीन दिन चलेगा, 2.5 लाख बच्चों को कवर करना है। पहले दिन 91 हजार 236 (45 फीसद) बच्चों को खुराक पिलाई गई।

अभियान के नोडल अधिकारी डा. मनीष पासी ने बताया कि तीन दिवसीय पोलियो अभियान में 1800 वैक्सीनेटर्स लगाए गए हैं। सोमवार-मंगलवार को टीमें डोर-टू-डोर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी। हाई रिस्क एरिया कंस्ट्रक्शन साइट्स, झुग्गी बस्ती, ईंट भट्ठा सहित बाहरी कालोनियों पर अधिक फोकस रहेगा। वैक्सीनेटर्स को अभियान के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन पालन के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि पोलियो का सब नेशनल राउंड पानीपत के अलावा अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक, पंचकूला, पलवल, सोनीपत और यमुनानगर में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चो को पल्स पोलियों की दवाई पिलाई । सनौली में भी पिलाई खुराक :

गांव सनौली खुर्द स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भी बच्चों को पोलियो राधी खुराक पिलाई गई। टीम में हेल्थ निरीक्षक सुशील कुमार, स्वास्थ्य वर्कर दर्शना, सुनीता, कविता, संगीता, बबली, बबीता शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी