Omicron Coronavirus Update : इंग्लैंड से लौटे कुरुक्षेत्र के बुजुर्ग दंपती कोरोना पाजिटिव, दिल्ली में लिए गए थे सैंपल

इंग्‍लैंड से लौटे बुजुर्ग दंपती कोरोना पाजिटिव मिले हैं। दोनों के सैंपल दिल्‍ली में लिए गए थे। कुरुक्षेत्र के पिहोवा के रहने वाले बुजुर्ग दंपती को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनके सैंपल ओमिक्रोन टेस्‍ट के लिए भेजे गए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:59 PM (IST)
Omicron Coronavirus Update : इंग्लैंड से लौटे कुरुक्षेत्र के बुजुर्ग दंपती कोरोना पाजिटिव, दिल्ली में लिए गए थे सैंपल
पिहोवा के बुजुर्ग दंपती कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। इंग्लैंड से वापस लौटे पिहोवा के बुजुर्ग दंपती का सैंपल दिल्ली में कोरोना पाजिटिव आया है। दोनों को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल किया गया है। एक साल से दंपती इंग्लैंड में रह रहा था और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। इनमें से एक का सैंपल कोरोना पाजिटिव आने के चलते इन्हें वहीं क्वारंटाइन कर दिया गया था। अब ओमिक्रोन की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

इंग्लैंड से वापस लौटे पिहोवा की दिवान कालोनी निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग को दिल्ली में जांच के दौरान कोरोना पाजिटिव पाया गया है। पिछले ही सप्ताह दोनों इंग्लैंड से वापस लौटे थे। दोनों का दिल्ली में ही सैंपल लिया गया था। दंपती में से एक का सैंपल उसी दिन पाजिटिव आ गया था, जिसके चलते दोनों दंपती को वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया था। चार दिन बाद जब महिला का सैंपल लिया गया तो उसे भी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। दोनों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। दोनों के सैंपल ओमिक्रोन की जांच के लिए भी भेजे गए हैं।

जिले के नाम तीन कोरोना एक्टिव केस

पिहोवा निवासी इंग्लैंड से लौटे दो कोरोना पाजिटिव मरीजों को दिल्ली में ही क्वारंटाइन किया गया गया है। इनके साथ जिले में अब तीन कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से एक मरीज को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि बुजुर्ग दंपती को दिल्ली एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

पिहोवा का 61 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पाजिटिव : डा. सुखबीर

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 586204 में से 562629 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में पाजिटिव केसों का रिकवरी रेट 98.38 है और सैंपल पाजिटिव रेट घटकर 3.79 पर पहुंच गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या तीन है। जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1680 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें आरटीपीसीआर के 1470 व रैपिड एंटीजन के 210 सैंपल शामिल हैं। मंगलवार को दिवान कालोनी पिहोवा के 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में अब तक 22155 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21795 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 357 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी