वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को, फिट बुजुर्ग होंगे सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आगामी एक अक्टूबर को मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसे मनाने की रूपरेखा बना ली है। इस दिन सभी अस्पतालों में जागरूकता और स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएंगे। सबसे फिट बुजुर्ग को सम्मानित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:31 PM (IST)
वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को, फिट बुजुर्ग होंगे सम्मानित
वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को, फिट बुजुर्ग होंगे सम्मानित

जागरण संवाददाता, पानीपत : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस आगामी एक अक्टूबर को मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसे मनाने की रूपरेखा बना ली है। इस दिन सभी अस्पतालों में जागरूकता और स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएंगे। सबसे फिट बुजुर्ग को सम्मानित किया जाएगा।

गैर संचारी रोग की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डा. शशि गर्ग ने जागरण को बताया कि जिला की जनसंख्या करीब 13 लाख 90 हजार है। इसमें लगभग 10 फीसद सीनियर सिटीजन है। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए अस्पतालों, स्कूलों, पंचायती राज भवनों में बैनर लगाए जाएंगे। बुजुर्गों की योग, खेल और क्विज प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विद्यालयों में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, फन गेम्स होंगे। बच्चे अपने दादा-दादी के कौन सा खेल खेलते रहे हैं, उसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर साझा की जाएंगी। ई-संजीवनी ओपीडी के जरिए चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। कोविड-19 के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें, यह जानकारी भी बुजुर्गों को दी जानी है।

chat bot
आपका साथी