श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों की आज हो सकती है घोषणा

चुलकाना धाम के श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। दावेदारी वापस लेने के आखिरी दिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। प्रधान उपप्रधान सचिव सह सचिव सहित कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव होना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:33 PM (IST)
श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों की आज हो सकती है घोषणा
श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों की आज हो सकती है घोषणा

जागरण संवाददाता, समालखा : चुलकाना धाम के श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। दावेदारी वापस लेने के आखिरी दिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव सहित कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव होना है। केवल पांच प्रत्याशियों ने इसके लिए दावेदारी की है। सभी पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी होने से इनका निर्विरोध चुनाव जाना तय है। पांच दिसंबर को इसका चुनाव होना था। कमेटी के 96 सदस्य हैं। तीन साल का इनका कार्याकाल होता है। प्रधान पद के लिए रोशन लाल छौक्कर, उपप्रधान के लिए सुनील, सचिव पद के लिए प्रवीण सिगला, सह सचिव पद के लिए कृष्ण तो कोषाध्यक्ष पद के लिए नफे सिंह ने नामांकन किया है। रोशन लाल छौक्कर पहले भी उपप्रधान तो नफे सिंह कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी सुमन लता ने बताया कि पांच में किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। शुक्रवार को इनके नामों की घोषणा की जा सकती है। रजिस्ट्रार सोसाइटी को सूचना भेजी जाएगी। अभी तक समिति के पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनाव नहीं कराया गया है।

chat bot
आपका साथी