अब मंदी बनी परेशानी : दाम गिरने से मांग गिरती है, कंबल-चादर के साथ ऐसा ही हुआ

क्रूड (कच्चे तेल) की दामों में गिरावट होने से पोलिएस्टर यार्न के दाम आठ से दस रुपये किलो तक टूट गए। पोलिएस्टर यार्न के दाम कम होने से सर्दी की शुरुआत में ही कंबल की मांग कमजोर पड़ी। 3 डी चादर की मांग में भी कमी आई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:22 PM (IST)
अब मंदी बनी परेशानी : दाम गिरने से मांग गिरती है, कंबल-चादर के साथ ऐसा ही हुआ
अब मंदी बनी परेशानी : दाम गिरने से मांग गिरती है, कंबल-चादर के साथ ऐसा ही हुआ

महावीर गोयल, पानीपत

क्रूड (कच्चे तेल) की दामों में गिरावट होने से पोलिएस्टर यार्न के दाम आठ से दस रुपये किलो तक टूट गए। पोलिएस्टर यार्न के दाम कम होने से सर्दी की शुरुआत में ही कंबल की मांग कमजोर पड़ी। 3 डी चादर की मांग में भी कमी आई। कारोबारियों का कहना है कि धागे के दाम टूटने से कंबल और 3 डी चादर के भाव घटने की उम्मीद के चलते स्टाकिस्टों सहित दिशावरी ग्राहकों ने कंबल, 3 डी चादर खरीदी से हाथ खींच लिया।

तेजी में मांग अधिक बढ़ जाती है। कंबल, चादर कारोबारियों को उम्मीद थी कि दीपावली के बाद सर्दी अधिक होने के साथ ही कंबल की मांग बढ़ेगी। दाम भी तेज होंगे, लेकिन हो रहा उल्टा है। अचानक क्रूड आयल के दामों में 8-10 रुपये मंदा दर्ज किया गया। कच्चे तेल के दामों में मंदा आते ही पोलिएस्टर धागे के दाम टूट गए। मिक, पोलर व 3 डी चादर (बेडशीट) बनाने में पोलिएस्टर यार्न कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है।

दीपावली से पहले कच्चे माल धागे में तेजी चल रही थी जिस कारण कंबल चादर की अच्छी मांग निकली थी। मांग अधिक होने के कारण स्टाक खाली हो गए। उद्यमियों को उम्मीद जगी की पाइप लाइन खाली होने के साथ ही कंबल और चादर के दाम दीपावली के बाद बढ़ेंगे। उसी के अनुसार उत्पादन बढ़ाया गया। थोक विक्रेताओं ने खरीदी से हाथ खींचा

अब अचानक कच्चे माल के दाम टूटने से थोक खरीददारों ने खरीद से हाथ खींच लिया। वर्तमान समय में मिक कंबल 185 रुपये किलो ग्राम तक चल रहा है। पोलर के दाम 160 के आसपास चल रहे हैं। कोयले के दाम भी टूटे

मिक कंबल मैन्युफैक्चर्स प्रीतम सिंह का कहना है कि 8-10 रुपये का पोलिएस्टर यार्न में मंदा दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ कोयले के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। कोयले के दाम 18 से टूटकर 11 रुपये पर आ चुके हैं। 6-7 रुपये किलो की मंदा दर्ज किया गया है। इससे कंबल चादर का उत्पादन सस्ता होगा। इसी कारण से स्टाकिस्ट सक्रिय नहीं हो पा रहे है। बाजार में तैयार माल की खरीद हो रही है। वैवाहिक सीजन की मांग निकली

हालांकि वैवाहिक सीजन चल रहा है, इस सीजन में कंबल, चादर गिफ्ट पैक में दिए जाते हैं। कंबल चादर गिफ्ट पैक की मांग निकली है, लेकिन थोक की ग्राहकी का अभाव है। तैयार माल की लिया बेची चल रही है।

chat bot
आपका साथी