कांग्रेस में नहीं गुटबाजी, चाचा-भतीजा में चल रही बाजी: तंवर

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इनेलो के आरोपों का दिया जवाब।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 02:57 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 02:57 PM (IST)
कांग्रेस में नहीं गुटबाजी, चाचा-भतीजा में चल रही बाजी: तंवर
कांग्रेस में नहीं गुटबाजी, चाचा-भतीजा में चल रही बाजी: तंवर

संवाद सहयोगी, पिहोवा : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इनेलो के कांग्रेस पर आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि'बुरे काम का बुरा नतीजा, क्यूं भई चाचा, हां भतीजा'। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में तो गुटबाजी नहीं है, लेकिन चाचा-भतीजा में कौन सी बाजी चल रही है यह प्रदेश वासियों को अच्छी तरह पता है। तंवर अनाज मंडी में आयोजित परिवर्तन रैली के दौरान बोल रहे थे। बारिश के बावजूद रैली में पहुंचे तंवर ने भाजपा की हिसार के नलवा में बरसात के कारण रदद की गई रैली पर तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा नहीं है जो बाधाएं देखकर मैदान छोड़ देती है कांग्रेस ने जो संकल्प एक बार ले लिया उसे हर हाल में पूरा करती है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए 156 वायदों में से एक भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी होने के बावजूद इनेलो ने एसवाईएल के मुददे को कैश करने के अलावा कोई दूसरा काम नही किया है। तंवर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 30 सितंबर को पानीपत में भाजपा के खिलाफ आयोजित पोल खोल-हल्ला बोल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व सांसद ईश्वर ¨सह, विशाल ¨सगला, जगबीर जोगनाखेडा, ¨जदल हाउस से राजेश बनवाला, बल¨वद्र ¨सह, अजायब ¨सह उपस्थित थे। बरसात ने डाला खलल रविवार को सुबह से ही रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते अशोक तंवर लगभग दो घंटे की देरी से रैली स्थल पर पहुंचे। बरसात के कारण रैली को अनाज मंडी में खुले स्थान की बजाय शैड के नीचे आयोजित करना पड़ा, लेकिन शैड में बिखरा धान व रखी धान की बोरियों के कारण अव्यवस्था का माहौल रहा। बारिश की वजह से श्रमिकों का काम बंद था जिस कारण रैली में कार्यकताओं की अपेक्षा श्रमिको व पल्लेदारों की तादाद ज्यादा रही उन्होंने भी धान की बोरियों पर बैठकर रैली का भरपूर आनंद लिया। गुटबाजी आई खुलकर सामने रैली में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को बुलाया गया था। अपने संबोधन में भी तंवर ने कहा कि कंाग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है हम सब कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है लेकिन रैली में हुडडा गुट व रणदीप सुर्जेवाला गुट से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने रैली से दूरी बनाएं रखी। यहीं कारण रहा कि मुख्य मंच पर भी छुटभैये कार्यकताओं की भारी भीड़ जमा रही।

chat bot
आपका साथी