गंदे पानी की समस्या विकराल, नहीं हो रहा सुधार

जागरण संवाददाता समालखा जीटी रोड के पानीपत सर्विस लेन पर गंदे पानी की निकासी समस्या विकरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 09:02 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:02 AM (IST)
गंदे पानी की समस्या विकराल, नहीं हो रहा सुधार
गंदे पानी की समस्या विकराल, नहीं हो रहा सुधार

जागरण संवाददाता, समालखा : जीटी रोड के पानीपत सर्विस लेन पर गंदे पानी की निकासी समस्या विकराल है। निकासी का कोई माध्यम भी नहीं है। बिजली केबल के लिए खोदे गए नाले में पानी जमा हो रहा है। ठेकेदार का काम महीनों से बंद है। हाईवे प्राधिकरण और पालिका इसका समाधान नहीं कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जीटी रोड के विस्तारीकरण का काम गत नवंबर माह में शुरू हुआ था। काम की गति बेहद धीमी होने से वह पूरा नहीं हुआ है। सर्विस लेन के दोनों ओर दुकान, मकान, अस्पताल और बैंकों के सामने गड्ढे खुदे हैं। आवाजाही और वाहन खड़ा करने की समस्या है। गड्ढे सड़क के अंतिम छोर पर हैं। उसके बाद लोगों के मकान हैं। सड़क की जमीन नहीं बची है। मकानों का गंदा पानी गड्ढे में जमा हो रहा है, जिससे काम बंद है।

अटके पानी से आ रही बदबू, बीमारी का डर

चांद कॉलोनी के सामने के रवि शर्मा, सत्यभूषण आर्य, राम अवतार शर्मा, यशपाल, जयगोपाल कहते हैं कि हाईवे प्राधिकरण ने समस्या बढ़ा दी है। उनका व्यापार ठप कर दिया है। ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहा है। उन्होंने हाईवे अधिकारी को भी फोन पर मामले से अवगत कराया। विधायक, एसडीएम, नपा सचिव को भी परेशानी बताई। प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला है। फिर भी इसका समाधान नहीं हो रहा है। नपा अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं ले रहे तो हाईवे प्राधिकरण के अधिकारी पल्ला झाड़ने में लगे हैं। गर्मी में मकान और दुकान के सामने जलभराव बीमारी होने का डर है।

chat bot
आपका साथी