24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना केस, एक ने बीमारी को हराया

24 घंटे में कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया। रविवार को एक केस ठीक होकर घर लौटा। अब जिलेभर में तीन कोरोना केस एक्टिव रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पिछले 24 घंटे में 246 सैंपल ले चुका है। अब तक कुल 31104 लोग पाजिटिव हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:28 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:28 AM (IST)
24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना केस, एक ने बीमारी को हराया
24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना केस, एक ने बीमारी को हराया

जागरण संवाददाता, पानीपत : 24 घंटे में कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया। रविवार को एक केस ठीक होकर घर लौटा। अब जिलेभर में तीन कोरोना केस एक्टिव रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पिछले 24 घंटे में 246 सैंपल ले चुका है। अब तक कुल 31104 लोग पाजिटिव हुए। सिविल सर्जन जितेंद्र कादियान के अनुसार अब तक 390412 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक 642 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जिलाभर में केवल तीन केस ही एक्टिव रह गए हैं। कुल 30459 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। रविवार को किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब सैंपल भी ज्यादा लिए जा रहे है। हर रोज 500 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट आ रही है। पाजिटिव केस न के बराबर हैं।

वहीं जिलेभर में अब वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है। आए दिन 20 हजार के आसपास लोग कोरोना वैक्सीन लगवा रहे है। इसमें छुट्टी के दिन रविवार को 23463 लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई। इसमें 18 प्लस के 16634 लोगों को पहली डोज दी गई है और 2205 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 4001 लोगों को पहली और 907 को दूसरी डोज दी गई।

सबसे ज्यादा कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से उपर युवाओं की संख्या हर रोज बढ़ रही है। इसमें हर रोज आठ हजार के करीबन युवा वैक्सीन लगवा रहे। रविवार को भी 18 प्लस के 16634 लोगों ने पहली डोज लगवाई।

chat bot
आपका साथी