24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना केस, अब जिला में चार केस एक्टिव

24 घंटे में शनिवार को कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया। अब जिलेभर में चार कोरोना केस एक्टिव रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पिछले 24 घंटे में 585 सैंपल ले चुका है। अब तक कुल 31104 लोग पाजिटिव हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:45 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:45 AM (IST)
24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना केस, अब जिला में चार केस एक्टिव
24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना केस, अब जिला में चार केस एक्टिव

जागरण संवाददाता, पानीपत : 24 घंटे में शनिवार को कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया। अब जिलेभर में चार कोरोना केस एक्टिव रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग पिछले 24 घंटे में 585 सैंपल ले चुका है। अब तक कुल 31104 लोग पाजिटिव हुए। सिविल सर्जन जितेंद्र कादियान के अनुसार अब तक 390166 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक 642 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जिलाभर में केवल चार केस ही एक्टिव रह गए हैं। कुल 30458 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। शनिवार को किसी भी कोरोना मरीज की मृत्यु नहीं हुई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब सैंपल भी ज्यादा लिए जा रहे है। हर रोज 500 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट आ रही है। पाजिटिव केस न के बराबर हैं। शुक्रवार को एक केस एक्टिव हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर परामर्श दिया।

वहीं जिलेभर में अब वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है। आए दिन 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वैक्सीन लगवा रहे है। इसमें शनिवार को 12206 लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई। इसमें 18 प्लस के 8359 लोगों को पहली डोज दी गई है और 1817 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 1462 लोगों को पहली और 568 को दूसरी डोज दी गई। सबसे ज्यादा कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने के लिए 18 से उपर युवाओं की संख्या हर रोज बढ़ रही है। इसमें हर रोज आठ हजार के करीबन युवा वैक्सीन लगवा रहे। शुक्रवार को भी 18 प्लस के 8359 लोगों ने पहली डोज लगवाई। वैक्सीनेशन चार्ट

कुल जनसंख्या - 14 लाख 95 हजार 90

18 से 44 आयु तक जनसंख्या - 5 लाख 53 हजार 185

45 से 60 वर्ष तक जनसंख्या - 2 लाख 24 हजार 264

60 वर्ष से अधिक जनसंख्या - 1 लाख 49 हजार 509

कुल वैक्सीनेशन होनी है- 9 लाख 26 हजार 958

पहली डोज लगी - 5 लाख 36 हजार 525

दोनों डोज लगी - 1 लाख 58 हजार 841

कुल वैक्सीनेशन - 6 लाख 95 हजार 366

chat bot
आपका साथी