एनआइटी कुरुक्षेत्र को निदेशक के लिए हुआ साक्षात्कार, अब नियुक्ति पत्र का इंतजार

एनआइटी यानी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र को अब नए निदेशक का इंतजार है। उच्‍च शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों के साक्षात्‍कार का काम पूरा हो गया था। अब जल्‍द नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:50 AM (IST)
एनआइटी कुरुक्षेत्र को निदेशक के लिए हुआ साक्षात्कार, अब नियुक्ति पत्र का इंतजार
एनआइटी कुरुक्षेत्र को निदेशक का इंतजार है।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र को नए निदेशक का इंतजार है। एनआइटी अधिकारियों को उम्मीद है कि बहुत उन्हें नया निदेशक मिल सकता है। गौरतलब है कि एनआइटी निदेशक का कार्यकाल अक्टूबर माह में पूरा हो गया था। निदेशक का कार्यकाल पूरा होने पर अब डा. अखिलेश स्वरूप को कार्यवाहक निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसी दिन से एनआइटी को नए निदेशक का इंतजार है। हालांकि शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के साक्षात्कार का कार्य पूरा कर लिया गया है। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए हैं। अब जल्द नियुक्ति को लेकर पत्र जारी हो सकता है।

10 अप्रैल से 10 मई तक दिया था आवेदन का मौका

एनआइटी का कार्यकाल पूरा होने से पहले शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन मांग लिए गए थे। विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र सहित देश भर की आठ एनआइटी में निदेशक नियुक्ति को लेकर आवेदन के लिए 10 अप्रैल से 10 मई तक का समय दिया गया था। आवेदन मांगे जाने पर एनआइटी कुरुक्षेत्र के कुछ शिक्षकों ने भी इसके लिए आवेदन किया था।

पद्मश्री डा. सतीश कुमार का कार्यकाल पांच अक्टूबर 2021 को हो गया था पूरा

एनआइटी कुरुक्षेत्र में पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने छह अक्टूबर 2016 को कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल पांच साल के लिए था। ऐसे में उनका कार्यकाल पांच अक्टूबर 2021 को पूरा हो गया था।

करीब 60 उम्मीदवारों ने दिया साक्षात्कार

बताया जा रहा है एनआइटी कुरुक्षेत्र के लिए करीब 60 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन उम्मीदवारों के साक्षात्कार भी अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में पूरे कर लिए गए हैं। अब जल्द ही नियुक्ति को लेकर पत्र जारी हो सकता है।

chat bot
आपका साथी