Neeraj Chopra in KBC: केबीसी में आएंगे नीरज चोपड़ा, हरियाणवी में सुनाया बिग बी का डायलाग

कौन बनेगा करोड़पति के शो में जैवलिन थ्रोअर पानीपत के नीरज चोपड़ा दिखाई देंगे। इस शो का ट्रीजर जारी किया गया है। 17 सितंबर को सोनी टीवी पर प्रसारण होने वाले इस शो में नीरज चोपड़ा हरियाणवी में बिग बी का डायलाग सुनाएंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:48 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:48 AM (IST)
Neeraj Chopra in KBC: केबीसी में आएंगे नीरज चोपड़ा, हरियाणवी में सुनाया बिग बी का डायलाग
केबीसी 13 के प्रमोशन वीडियो में नजर आए नीरज चोपड़ा।

थर्मल (पानीपत), संवाद सहयोगी। ओलिंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा इंटरनेट मीडिया पर छाए हुए हैं। हर जगह उनके ही चर्चे हैं। नीरज चोपड़ा अब अमिताभ बच्चन के मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 13वें सीजन में पहुंचे हैं। शो का प्रोमो वीडियो सोनी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। नीरज के आगमन से अमिताभ बेहद खुश दिखाई दिए। साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे। नीरज के साथ हाकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश भी होंगे। 17 सितंबर, रात नौ बजे शो का प्रसारण होगा।

नीरज चोपड़ा के वीडियो को शेयर कर लिखा कि अपने देश का नाम रोशन करके केबीसी 13 के मंच पर आने वाले हैं। टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज और श्रीजेश से सुनिए उनके संघर्ष की कहानी। अमिताभ बच्चन गर्मजोशी से दोनों का स्वागत करते हैं।

नीरज ने सिखाया हरियाणवी बोलना

शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि नीरज चोपड़ा हाट सीट पर ही अमिताभ बच्चन को हरियाणवी बोलना सिखाते हैं। अमिताभ का ही डायलाग नीरज बोलते हैं, ये तेरे बाप का घर कोणी, थाना है। चुपचाप खड़या रै। अमिताभ बच्चन इस डायलाग को रिपीट करते हैं।

भावुक हो गए बिग बी

दोनों खिलाड़ियों से अमिताभ पूछते हैं कि क्या ये मेडल छू सकता हूं। इसके बाद दोनों उन्हें अपना मेडल सौंपते हैं। इस दौरान बिग बी भावुक हो जाते हैं। श्रीजेश कहते हैं, पहले हमारा मजाक बनाया जाता था। एक ओलिंपिक में एक भी मैच नहीं जीते। तब लौटे तो लोगों ने तंज कसे। किसी कार्यक्रम में जाते तो पीछे कोने में बैठा दिया जाता। हमें लगता कि हाकी क्यों खेल रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में तय किया कि ये सोचकर खेलेंगे कि ये हमारा आखिरी मुकाबला है। अगला मैच है ही नहीं। अब लगता है कि मेहनत रंग लाई है।

chat bot
आपका साथी