गांधी-शास्त्री की नीतियों को आगे बढ़ाने की जरूरत : पंवार

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक किला पार्क में संपन्न हुई। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि आज के परि²ष्य में दोनों महापुरुषों की नीतियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 05:54 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 05:54 AM (IST)
गांधी-शास्त्री की नीतियों को आगे बढ़ाने की जरूरत : पंवार
गांधी-शास्त्री की नीतियों को आगे बढ़ाने की जरूरत : पंवार

पानीपत (विज्ञप्ति) : महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक किला पार्क में संपन्न हुई। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि आज के परि²ष्य में दोनों महापुरुषों की नीतियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। दोनों ही शांति-शालीनता-सादगी का पाठ हैं। इस मौके पर संजय अग्रवाल, मोहकम छौक्कर, करमचंद पूनम, गुलशन मल्होत्रा, बलबीर रावल, नरेश अत्री, तेजिदर मक्कड़, एडवोकेट विपिन कपूर, मनोज कुमार मौजूद रहे। गांधी-शास्त्री जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न

पानीपत (विज्ञप्ति) : बाल अधिकार सुरक्षा समिति के स्थापना दिवस और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बिचपड़ी प्राथमिक विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने पर्यावरण बचाओ विषय पर पोस्टर बनाए। आयोजकों की ओर से स्कूल परिसर में पौधारोपण हुआ। समिति प्रधान प्रदीप गुर्जर ने दो वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों को अधिक उत्साह से समाजसेवा की सीख दी। समिति सलाहकार सुधा झा ने साफ-सफाई, महामारी से बचाव और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के विषय में बताया। हुमाना संस्था के सदस्य भी आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर स्कूल की प्रिसिपल कांता देवी, मनोज मोदी, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश पाल, पूजा ,कविता, अंकित, रोहित मौजूद रहे। इनरव्हील के मेंबर्स ने जनसेवा दल के सदस्यों का किया सम्मान

पानीपत (विज्ञप्ति) : इनरव्हील क्लब पानीपत के मेंबर्स ने सिविल अस्पताल स्थित जनसेवा दल के कार्यालय में पहुंचकर, दल से जुडे 16 सीनियर सिटीजन का सम्मान किया। मरीजों व जरूरतमंदों को भोजन भी बांटा गया। सीमा चोपड़ा ने बताया कि विगत 12 साल से यह आयोजन अपने माता-पिता की याद में मनाती हूं। माडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में सेवा करने वाले रामलखा को भी सम्मानित किया गया। एक दिव्यांग को व्हील चेयर भेंट की गई है। इसके अलावा मोतियाबिद के 11 मरीजों की निश्शुल्क सर्जरी कराने का लक्ष्य लिया है। चार की करा चुके हैं,तीन की जल्द होनी है। कैंसर के एक मरीज को राजू ढींगरा ने 7000 रुपये की मदद दी। इस मौके पर क्लब की जिला अध्यक्ष गुरप्रीत कौर, अमिता ढींगरा, नीरू गुगलानी, अनीता, निशा डावर, पम्मी आहूजा, प्रेम सुधा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी