करनाल के राइस मिलर ने आढ़तियों को लगाया 80 करोड़ का चूना, चार बाद गिरफ्तार

आढ़तियों को 80 करोड़ का चूना लगाने वाला राइस मिलर चार साल बाद गिरफ्तार हो गया है। करनाल के रामदेव राइस मिल के संचालक नरेश सिंगला को अलेवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने कई आढ़तियों से करेाड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:57 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:57 PM (IST)
करनाल के राइस मिलर ने आढ़तियों को लगाया 80 करोड़ का चूना, चार बाद गिरफ्तार
करनाल के रामदेव राइस मिल के संचालक नरेश सिंगला गिरफ्तार।

पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद की अनाज मंडियों से धान खरीदकर आढ़तियों को 80 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोपित करनाल के रामदेव इंटरनेशल राइस मिल के संचालक नरेश सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इससे पहले नरेश सिंगला को आढ़तियों को चूना लगाने के आरोप में पानीपत पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। चार साल बाद अब जींद पुलिस आरोपित से पूछताछ करेगी।

जानकारी मिली है कि नरेश सिंगला और उसकी कंपनी की तरफ पिल्लूखेड़ा मंडी में 27, जींद मंडी में पांच करोड़, जुलाना अनाज मंडी के सात करोड़, अलेवा अनाज मंडी के 20 करोड़ व इसके अलावा नरवाना, उचाना, सफीदों अनाज मंडी के कुल मिलाकर करीब 80 करोड़ रुपये की देनदारी है।

अलेवा अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामदिया ने 17 अक्टूबर 2016 को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में जुलाना अनाज मंडी के आढ़तियों के संपर्क में करनाल निवासी नरेश सिंगला, उसका भाई सुरेश सिंगला आए। जहां पर उन्होंने बताया कि उन्होंने करनाल में रामदेव इंटरनेशल लिमिटेड के नाम से राइस मिल है और वह उनके मार्फत धान की खरीद करना चाहते हैं। इस दौरान दोनों भाइयों ने करनाल निवासी गिरिराज, अनाज मंडी जुलाना निवासी आनंद, विजय के माध्यम से अनाज मंडी की तीन आढ़तियों से लगभग 20 करोड़ रुपये के धान की खरीद कर ली। आरोपियों ने धान की पेमेंट को बाद में करने की बात कही।

इस पर आढ़ती उसके झांसे में आ गए, लेकिन बाद में आरोपियों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। राइस मिल मालिकों द्वारा पैसे नहीं लौटाने के बाद लगभग एक माह पहले आढ़ती एसएसपी से मिले थे और पूरे मामले के बारे में अवगत करवाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करनाल निवासी कंपनी मालिक करनाल निवासी नरेश सिंगला, व सुरेश कुमार, मेसर्स देवी सहाय रुलीराम अनाज मंडी जुलाना के मालिक गिरिराज, जुलाना निवासी आनंद, अजय के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके बाद से आढ़ती लगातार नरेश सिंगला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी